ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डेरेन लीमैन का ट्विटर अकाउंट हैक, सोशल मीडिया से हटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 3:46 PM
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच डेरेन लीमैन सोशल मीडिया से हट गए हैं. लीमैन ने अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने और उसका इस्तेमाल ईरान विरोधी संदेश सहित कुछ ‘घृणित’ सामग्री पोस्ट करने के लिए होने के बाद यह कदम उठाया. घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के कोच की भूमिका […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच डेरेन लीमैन सोशल मीडिया से हट गए हैं. लीमैन ने अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने और उसका इस्तेमाल ईरान विरोधी संदेश सहित कुछ ‘घृणित’ सामग्री पोस्ट करने के लिए होने के बाद यह कदम उठाया.
घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के कोच की भूमिका निभा रहे 49 साल के लीमैन सोमवार को जब सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी टीम के मैच पर ध्यान लगा रहे थे तब यह घटना हुई.
हीट की टीम ने उलटफेर करते हुए थंडर को हराया. इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति ने लीमैन के तीन लाख 41 हजार प्रशंसकों के बीच ईरान विरोधी संदेश और विचारधारा का प्रचार किया. इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव का माहौल है और तेहरान ने इसका जवाब देने की धमकी दी है.
लीमैन ने कहा कि जो हुआ उससे वह हताश और हैरान हैं. ट्विटर ने हालांकि इसके बाद समस्या को सुलझा दिया और सामग्री को हटा दिया. उन्होंने कहा, संभवत: आपने ध्यान दिया होगा कि कल रात जब हम अपना बीबीएल मैच खेल रहे थे तब किसी ने मेरा अकाउंट हैक किया और इसका इस्तेमाल दुर्भावनापूर्ण और पीड़ादायक बयान फैलाने के लिए किया.
लीमैन ने कहा, इस तरह के घृणित नजरिये के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किए जाने से मैं और मेरा परिवार बेहद निराश हैं. मैंने निकट भविष्य में सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. लीमैन के क्लब ब्रिसबेन हीट ने हैक संदेश से किसी को भी हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










