दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने रांची के होटल और खाने पर उठाया सवाल, कही ये बात...

Updated at : 19 Oct 2019 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने रांची के होटल और खाने पर उठाया सवाल, कही ये बात...

रांची : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने रांची के होटल और खाने की निंदा की है. कल ईएसपीएन के ट्‌विटर हैंडिल से एक वीडियो ट्‌वीट किया गया था, उसमें वे यह बात कहते नजर आ रहे हैं. अभ्यास सत्र के दौरान एल्गर ने कहा कि यह दौरा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि जब आप छोटी […]

विज्ञापन

रांची : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने रांची के होटल और खाने की निंदा की है. कल ईएसपीएन के ट्‌विटर हैंडिल से एक वीडियो ट्‌वीट किया गया था, उसमें वे यह बात कहते नजर आ रहे हैं. अभ्यास सत्र के दौरान एल्गर ने कहा कि यह दौरा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि जब आप छोटी जगहों पर जाते हैं तो आपको होटल अच्छे नहीं मिलते, खाना भी बहुत बेहतर नहीं होता और आपको मैदानी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘भारत आने पर हमेशा आपको काफी अच्छी सीख मिलती है.’

गौरतलब है कि आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें कुछ दिनों से रांची में है. हमेशा खिलाड़ियों को रांची के होटल रेडिशन ब्लू में ठहराया जाता है, लेकिन इस बार भारतीय टीम तो रेडिशन ब्लू में ठहरी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम को होटल ली लैक में ठहराया गया है, जहां सुविधाएं होटल रेडिशन ब्लू की तरह नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola