पाकिस्तानी क्रिकेट व्यवस्था में गड़बड़ी : मिसबाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2019 2:10 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा कि श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के हाथों टी20 श्रृंखला में 0 . 3 से मिली हार ने उनकी आंखें खोलकर साबित कर दिया है कि देश की क्रिकेट व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है . मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा कि श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के हाथों टी20 श्रृंखला में 0 . 3 से मिली हार ने उनकी आंखें खोलकर साबित कर दिया है कि देश की क्रिकेट व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है . मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिसबाह ने कहा कि घरेलू स्तर पर प्रतिभाओं का भी अभाव है.
उन्होंने कहा ,‘‘इस श्रृंखला से मेरी आंख खुल गई . ये ही खिलाड़ी काफी समय से खेल रहे हैं और इसी टीम ने हमें नंबर एक बनाया . ये लोग तीन चार साल से साथ खेल रहे हैं . ” उन्होंने कहा ,‘‘यदि हम ऐसी टीम से हार सकते हैं जिसमें उसके मुख्य खिलाड़ी ही नहीं है तो हम खुद को नंबर एक कहने के हकदार नहीं है .” मिसबाह ने कहा ,‘‘ मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं . यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले . लेकिन इसी टीम ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया था . यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




