आगे के पांव की नोबाल पर भी फैसला करेंगे थर्ड अंपायर, पहले होगा ट्रायल

Updated at : 06 Aug 2019 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
आगे के पांव की नोबाल पर भी फैसला करेंगे थर्ड अंपायर, पहले होगा ट्रायल

नयी दिल्ली : आईसीसी जल्द ही आगे के पांव की नोबाल पर टीवी अंपायर को फैसला लेने का अधिकार देगी, लेकिन अभी इसे परीक्षण (ट्रायल) के तौर पर लागू किया जाएगा. आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) ज्योफ अलारडाइस ने यह जानकारी दी. आईसीसी अगले छह महीने में सीमित ओवरों की कुछ शृंखलाओं में इस नयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईसीसी जल्द ही आगे के पांव की नोबाल पर टीवी अंपायर को फैसला लेने का अधिकार देगी, लेकिन अभी इसे परीक्षण (ट्रायल) के तौर पर लागू किया जाएगा.

आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) ज्योफ अलारडाइस ने यह जानकारी दी. आईसीसी अगले छह महीने में सीमित ओवरों की कुछ शृंखलाओं में इस नयी व्यवस्था का परीक्षण करेगा और यह सफल रहता है तो फिर मैदानी अंपायर से आगे के पांव की नोबाल देने का अधिकार छिन जाएगा.

अलारडाइस ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, हां ऐसा है. तीसरे अंपायर को आगे का पांव पड़ने के कुछ सेकेंड के बाद छवि मुहैया करायी जाएगी. वह मैदानी अंपायर को बताएगा कि नोबाल की गयी है. यह प्रणाली इससे पहले 2016 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे शृंखला में भी आजमायी गयी थी.

आईसीसी ने फिर से इसका परीक्षण करने का फैसला किया है. उसकी क्रिकेट समिति ने इसे सीमित ओवरों के अधिक से अधिक मैचों में उपयोग करने की सिफारिश की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola