वर्ल्डकप फाइनल : फैंस को बिना शराब के देखना होगा मैच, जानें पूरा मामला

वेलिंगटन : विश्व कप में न्यूजीलैंड की अप्रतिम सफलता से उसके प्रशंसकों के सामने दुविधा की स्थिति हो गयी है क्योंकि देश भर के ‘स्पोर्ट्स बार’ को यह अंदाजा ही नहीं था कि उनकी टीम फाइनल में पहुंच जायेगी. इंग्लैंड में हो रहे मैच न्यूजीलैंड समयानुसार आधी रात तक होते हैं. कईयों ने तो मान […]
वेलिंगटन : विश्व कप में न्यूजीलैंड की अप्रतिम सफलता से उसके प्रशंसकों के सामने दुविधा की स्थिति हो गयी है क्योंकि देश भर के ‘स्पोर्ट्स बार’ को यह अंदाजा ही नहीं था कि उनकी टीम फाइनल में पहुंच जायेगी. इंग्लैंड में हो रहे मैच न्यूजीलैंड समयानुसार आधी रात तक होते हैं. कईयों ने तो मान लिया था कि उनकी टीम सेमीफाइनल में भारत से हार जायेगी.
वेलिंगटन सिटी काउंसिल की एक प्रवक्ता ने कहा , कि देर रात तक शराब परोसने का लाइसेंस 20 दिन में मिलता है. यहां किसी ने सोचा नहीं होगा कि हम फाइनल खेलेंगे तो किसी ने मांगा भी नहीं.
आपको बता दें कि मैच रविवार को रात 9:30 पर शुरू होगा और सुबह 5:30 तक चलेगा. स्पोटर्स बार को सुबह चार बजे तक का ही लाइसेंस मिला है लिहाजा प्रशंसक या तो घर पर मैच देखेंगे या चार बजे के बाद बिना शराब के बार में इसका मजा लेंगे. शहर में कोई फैन जोन भी नहीं बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










