वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले डुप्लेसिस - अगर ऐसा होता तो नजारा कुछ और होता

चेस्टर ली स्ट्रीट : पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टीम को मौजूदा विश्व कप के शुरू में आसान मैच मिलते तो चीजें शायद अलग होतीं. दक्षिण अफ्रिका ने एक हफ्ते के अंदर शुरुआती तीन मैच मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ खेले. […]
चेस्टर ली स्ट्रीट : पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टीम को मौजूदा विश्व कप के शुरू में आसान मैच मिलते तो चीजें शायद अलग होतीं.
दक्षिण अफ्रिका ने एक हफ्ते के अंदर शुरुआती तीन मैच मेजबान इंग्लैंड, बांग्लादेश और प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ खेले. तीनों में उसे हार मिली और उसका मनोबल गिर गया.
डुप्लेसिस ने श्रीलंका पर नौ विकेट की जीत के बाद कहा, पहला हफ्ता हमारे लिये काफी कठिन रहा, लेकिन हम यही खेल खेलते हैं. मुझे लगता है कि ऐसे टूर्नामेंट में यह अहम है, विशेषकर हम जैसी टीम के लिये क्योंकि आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है.
उन्होंने कहा, अगर आप अच्छी शुरुआत करते हो तो आपकी टीम का मनोबल बढ़ता है और फिर इसके बाद से कुछ भी संभव है, लेकिन हमने जैसी शुरुआत की उसके बाद उम्मीदें भी आपके कंधों पर बोझ बढ़ा देती हैं. यह बोझ काफी भारी होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




