ePaper

दबाव में अच्छा प्रदर्शन करती है पाकिस्तानी टीम : सरफराज

Updated at : 27 Jun 2019 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
दबाव में अच्छा प्रदर्शन करती है पाकिस्तानी टीम : सरफराज

बर्मिंघम : सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों में इजाफा होने के बाद कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन करती है. बाबर आजम ने दबाव में नाबाद शतक जड़ा जिससे पाकिस्तान ने बुधवार को विश्व कप में न्यूजीलैंड के अजेय अभियान को थामते हुए छह विकेट से जीत दर्ज […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों में इजाफा होने के बाद कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन करती है. बाबर आजम ने दबाव में नाबाद शतक जड़ा जिससे पाकिस्तान ने बुधवार को विश्व कप में न्यूजीलैंड के अजेय अभियान को थामते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की.

सरफराज ने मैच के बाद कहा, आज के नतीजे देखकर अच्छा लगा. पाकिस्तानी टीम जब भी दबाव में होती है तब अच्छा प्रदर्शन करती है. शुरुआती मैचों में टीम की हार के बाद कप्तान को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. टीम ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को हराकर वापसी की और फिर न्यूजीलैंड को भी शिकस्त दी.

सरफराज ने एजबस्टन के दर्शकों का भी आभार जताया. कप्तान का हालांकि मानना है कि टीम को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, क्षेत्ररक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन आज से पहले हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया था और हमारे अभ्यास सत्र में अपने इस पर कड़ी मेहनत की.

सरफराज ने कहा, यह शानदार टीम प्रयास है। (मोहम्मद) आमिर ने जिस तरह शुरुआत की और फिर शाहीन (शाह अफरीदी) ने… बीच के ओवरों में शादाब (खान) और फिर जिस तरह बाबर और हारिस (सोहेल) ने बल्लेबाजी की.

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैंने जिन पारियों को देखा है उनमें बाबर ने सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली. यह आसान पिच नहीं थी और हम पूरे 50 ओवर खेलना चाहते थे. हारिस जिस तरह दबाव से निपटा उसके लिए उसे भी श्रेय जाता है.

मौजूदा अभियान और 1992 के अभियान के बीच तुलना के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, हम 1992 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहे, हम यहां एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं. एक टीम के रूप में हम आश्वस्त हैं और उम्मीद करते हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola