''वेस्टइंडीज को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो करे ‘यूनिवर्स बॉस'' गेल का अनुकरण''

ब्रिस्टल : कार्लोस ब्रेथवेट को लगता है कि उन्हें आईसीसी विश्व कप में फतह हासिल करनी है तो वेस्टइंडीज के उनके साथी खिलाड़ियों को ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का अनुकरण करते हुए टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए. वेस्टइंडीज टीम विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज है जिसने मंगलवार को यहां अपने अंतिम […]
ब्रिस्टल : कार्लोस ब्रेथवेट को लगता है कि उन्हें आईसीसी विश्व कप में फतह हासिल करनी है तो वेस्टइंडीज के उनके साथी खिलाड़ियों को ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का अनुकरण करते हुए टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए.
वेस्टइंडीज टीम विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज है जिसने मंगलवार को यहां अपने अंतिम अभ्यास मैच में 2015 विश्व कप फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड को 91 रन से हराकर अपने इरादे जतलाये.तीस साल के खिलाड़ी ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा, अगर हम अपनी विरासत तैयार कर सके तो यह शानदार होगा. निश्चित रूप से, क्रिस ने टेस्ट और वनडे प्रारूप में ऐसा किया है और फिर वह टी20 में ‘यूनिवर्स बॉस’ है. शाई होप जैसे खिलाड़ी क्रिस जितनी ही ऊंचाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, अगर हम जीत सकते हैं तो हमें 75 और 79 दशक की टीम के तौर पर भी देखा जायेगा जैसे उन्हें नायकों की तरह देखा जाता है. ब्रेथवेट ने कहा, हमें जिस तरह से खेलना है, अगर हम वैसे ही खेलते हैं तो हम टूर्नामेंट में इतनी दूर तक पहुंच सकते हैं.
उन्होंने कहा, पिछले 40 वर्षों में विश्व कप जीतने का यह हमारे बेहतर मौकों में से एक होगा इसलिये यह समय कुछ कर दिखाने का है. ब्रेथवेट ने कहा, अगर हम सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचते हैं तो हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने बूते जीत सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




