ऋषभ पंत के बचाव में उतरे कोच भरत अरुण, कहा - धौनी से तुलना सही नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 6:11 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को विकेटकीपर ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज महेन्द्र सिंह धौनी से करना सही नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला के चौथे मैच में विकेट के पीछे लचर प्रदर्शन करने के बाद पंत की आलोचना […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को विकेटकीपर ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज महेन्द्र सिंह धौनी से करना सही नहीं है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला के चौथे मैच में विकेट के पीछे लचर प्रदर्शन करने के बाद पंत की आलोचना हुई थी. भरत अरुण ने पांचवे और निर्णायक मैच से पहले कहा, इस समय पंत की तुलना धौनी से करना सही नहीं होगा. धौनी महान खिलाड़ी है, विकेट के पीछे उनका काम कमाल का रहा है. मैदान में विराट (विराट कोहली) को जब भी जरूरत होती है तो उनकी तरफ देखते है. टीम पर उनका काफी असर है.
इसे भी पढ़ें…
2018 IPL Winner CSK की वापसी पर बनी Roar of the Lion, दिखेगा MSD का यह रूप
केदार जाधव की गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्हेंने कहा कि अगर पांच गेंदबाज अपना काम कर देगें तो उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा, केदार ने कई बार टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन किया है, लेकिन हम गेंदबाजी इकाई को कहते है कि जब तब उसकी जरूरत नहीं पड़े तब तक उनसे गेंदबाजी नहीं करायी जाये. अगर जरूरी हुआ तो केदार हमारे लिए गेंदबाजी करेंगे.
इसे भी पढ़ें…
#INDvsAUS : भारतीय टीम ने नहीं किया अभ्यास, ऑस्ट्रेलिया ने बहाया पसीना
#INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे में भी जारी रहेगा टीम इंडिया का प्रयोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










