जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक पर 10 साल का प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुबई : जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक इनोक इकोप को क्रिकेट से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों में भाग लेने से दस साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट ने उन्हें जांच में असहयोग करने और बाधा पहुंचने का दोषी पाया था जिसके बाद यह फैसला […]

विज्ञापन

दुबई : जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट निदेशक इनोक इकोप को क्रिकेट से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों में भाग लेने से दस साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट ने उन्हें जांच में असहयोग करने और बाधा पहुंचने का दोषी पाया था जिसके बाद यह फैसला किया गया. पंचाट ने उन सबूतों पर गौर किया जो आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने राजन नैयर द्वारा जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर को की गयी भ्रष्ट पेशकश की जांच के दौरान जुटाये थे.

इसे भी पढ़ें…

ICC ने कहा, हम IPL में हस्तक्षेप नहीं करेंगे

इन सबूतों के आधार पर एसीयू ने इकोप पर संदेह व्यक्त किया था कि वह भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं. नैयर तब हरारे मेट्रोपोलिटन क्रिकेट एसोसिएशन (एचएमसीए) के कोषाध्यक्ष और विपणन निदेशक थे. उन पर 20 साल का प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola