मैकग्रा ने भारतीय टीम को मैदान के अंदर ही नहीं बाहर भी लाजवाब बताया

Updated:
विज्ञापन

सिडनी : भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्‍लेन मैकग्रा को अपने हस्‍ताक्षर वाली गुलाबी टोपी प्रदान की है. टीम इंडिया ने ऐसा करके मैकग्रा फाउंडेशन के लिये धन जुटाने में अपनी तरफ से मदद की है. इस दिग्गज तेज गेंदबाज की पत्नी जेन की याद में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पूरी तरह से […]

विज्ञापन

सिडनी : भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्‍लेन मैकग्रा को अपने हस्‍ताक्षर वाली गुलाबी टोपी प्रदान की है. टीम इंडिया ने ऐसा करके मैकग्रा फाउंडेशन के लिये धन जुटाने में अपनी तरफ से मदद की है.

विज्ञापन

इस दिग्गज तेज गेंदबाज की पत्नी जेन की याद में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पूरी तरह से गुलाबी नजर आयाः पिछले दस वर्षों से ऑस्ट्रेलिया मैकग्रा फाउंडेशन के लिये धन जुटाने के उद्देश्य से नये साल के शुरू में गुलाबी टेस्ट मैच का आयोजन कर रहा है.

इसे भी पढ़ें…

ग्लेन मैकग्रा ने कहा, सचिन का विकेट लेकर मैं भारतीयों की नजर में बन गया विलेन

यह फाउंडेशन स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और मदद करने से जुड़ा है. इस सामाजिक कार्य के प्रति अपनी भागीदारी दिखाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने दस्तानों और पैड पर भी गुलाबी रंग की पट्टी लगायी है.

इसे भी पढ़ें…

शेन वार्न ने कहा , चलो आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को फिर महान बनाते हैं …

मैकग्रा फाउंडेशन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी लाजवाब है. शानदार समर्थक.

मैकग्रा फाउंडेशन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की समाप्ति से पहले तक अधिक से अधिक धनराशि इकट्ठा करना चाहता है. टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मैकग्रा को टिम पेन और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथियों ने भी जेन मैकग्रा दिवस पर बैगी गुलाबी टोपी प्रदान की. फाउंडेशन ने ट्वीट किया, यह दिल छूने वाला क्षण था जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी बैगी गुलाबी टोपी मैकग्रा परिवार को प्रदान की.

इसे भी पढ़ें…

ऑस्‍ट्रेलिया टीम में उठी कोच बदलने की मांग, वॉर्न ने कहा, बदल दो ग्रीम को

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola