बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे,भारत का सीरीज पर कब्जा

Updated at : 19 Jun 2014 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे,भारत का सीरीज पर कब्जा

मीरपुर : बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच पर रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीयों के संघर्ष पर आखिर में बारिश ने विराम लगाया, जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और आखिर वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच गुरुवार को यहां रद्द करना पड़ा. भारत ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने […]

विज्ञापन

मीरपुर : बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच पर रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीयों के संघर्ष पर आखिर में बारिश ने विराम लगाया, जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और आखिर वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच गुरुवार को यहां रद्द करना पड़ा. भारत ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की.

बारिश के दूसरे व्यवधान के बाद मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन जब भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 34.2 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाये थे, तब तीसरी बार बारिश ने खलल डाला. इसके बाद खेल नहीं हो पाया और अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार 8.10 बजे दोनों टीमों के कप्तानों से बात करके मैच रद्द करने का फैसला किया. भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीत कर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी.

सुरेश रैना की अगुवाई वाली टीम ने पहला वनडे सात विकेट से, जबकि कम स्कोरवाले दूसरे मैच में 47 रन से जीत दर्ज की थी. ये दोनों मैच भी बारिश से प्रभावित रहे थे, लेकिन आज उसने निर्णायक भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola