Ball Tempering Case : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन पर इस्तीफे का दबाव

Updated at : 30 Oct 2018 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Ball Tempering Case : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन पर इस्तीफे का दबाव

मेलबर्न : गेंद से छेड़खानी मामले के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये को दोषी ठहराने वाली समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद से इसके अध्यक्ष डेविड पीवेर पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार को जारी स्वतंत्र समीक्षा में कहा गया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘अभिमानी’ और ‘काबू करने वाले रवैये’ के कारण […]

विज्ञापन

मेलबर्न : गेंद से छेड़खानी मामले के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये को दोषी ठहराने वाली समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद से इसके अध्यक्ष डेविड पीवेर पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ता जा रहा है.

सोमवार को जारी स्वतंत्र समीक्षा में कहा गया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘अभिमानी’ और ‘काबू करने वाले रवैये’ के कारण खिलाड़ी हर हालत में जीत दर्ज करने की कवायद में धोखेबाजी तक पर उतर आये.

इसे भी पढ़ें…

धौनी के फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को जवाब है BCCI का यह वीडियो, देखें…

पिछले सप्ताह दूसरी बार फिर चेयरमैन बने पीवेर ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा, यह क्रिकेट के लिये महत्वपूर्ण दिन है और हम यहां से आगे ही बढ़ेंगे.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ज्यौफ लासन ने कहा कि पीवेर की जगह ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिये जिसने उच्च स्तर पर क्रिकेट खेला हो.

इसे भी पढ़ें…

स्मिथ, वॉर्नर को झटका, बरकरार रहेगा प्रतिबंध

उन्होंने कहा, हमें कारपोरेट क्रिकेट प्रमुख की नहीं बल्कि क्रिकेट से जुड़े रहे प्रमुख की जरूरत है. क्रिकेट व्यवसाय क्रिकेट के खेल पर हावी हो गया है. पूर्व प्रधानमंत्री केविन रूड ने कहा, डेविड पीवेर की अध्यक्षता में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की छवि को नुकसान पहुंचा है लेकिन उनकी फिर नियुक्ति हो गई. वह भी समीक्षा रिपोर्ट आने के तीन दिन पहले.

इसे भी पढ़ें…

बॉल टेंपरिंग मामले में खिलाड़ी ही नहीं क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया भी है दोषी : रिपोर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola