ePaper

जानें, आखिर क्यों पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को टी-20 टीम में नहीं मिली जगह

Updated at : 27 Oct 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर क्यों पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को टी-20 टीम में नहीं मिली जगह

पुणे : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को वेस्टइंडीज के साथ भारत में होने वाली टी-20 मैचों के लिए चुनी गयी टीम में शामिल नहीं किया गया है. शुक्रवार को हुई टीम की घोषणा में वेस्टइंडीज के साथ घरेलू मैदानों पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेश में होने वाले टी-20 मैचों की […]

विज्ञापन

पुणे : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को वेस्टइंडीज के साथ भारत में होने वाली टी-20 मैचों के लिए चुनी गयी टीम में शामिल नहीं किया गया है. शुक्रवार को हुई टीम की घोषणा में वेस्टइंडीज के साथ घरेलू मैदानों पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेश में होने वाले टी-20 मैचों की भारतीय टीम में धौनी को जगह नहीं दी गयी है. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धौनी को टीम से बाहर करने के पीछे का कारण भी बताया है. प्रसाद ने कहा है कि सिलेक्टर्स को दूसरे विकेटकीपर की तलाश है.

टी-20 सीरीज से धौनी हुए बाहर, धनबाद के शहबाज नदीम अंदर

प्रसाद ने शुक्रवार को पुणे से कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 सीरीज में धौनी नहीं खेलेंगे, क्योंकि हम दूसरे विकेटकीपर की खोज में हैं. टीम के साथ ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक हैं. इसलिए उन्हें विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का अवसर मिलेगा. यहां चर्चा कर दें कि 37 वर्षीय धौनी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं.

अभी बहुत क्रिकेट बाकी है ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी में , कहानी आंकड़ों की जुबानी…

चयन समिति ने कहा कि धौनी को ‘‘आराम’ दिया गया है और भारत अब दूसरे विकेटकीपर की जगह भरने पर ध्यान दिया जा रहा है. भारत ने 2007 में धौनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन जब यह पूछा गया कि क्या धौनी का टी-20 करियर खत्म हो गया है, प्रसाद ने कहा, ‘‘अभी नहीं.’

गौर हो कि ऑस्ट्रेलिया के साथ 21 नवंबर से तीन टी-20 मैच खेले जाने हैं. उसके बाद चार टेस्ट मैचों और तीन एक दिवसीय मैचों की शृंखला खेली जानी है. कल के एक अन्य बड़े फैसले में कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैचों में आराम दिया गया है.

वेस्टइंडीज के साथ टी20 मैच के लिए टीम इस प्रकार है.

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, के. एल. राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडेय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुन्दर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, खलील अहमद, उमेश यादव और शाहबाज नदीम.

ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच शृंखला के लिए टीम है

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, के. एल. राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या राहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, आर. अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीव यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार.

ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 मैच ऋृंखला के लिए टीम है.विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, के. एल. राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, उमेश यादव और खलील अहमद.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola