ePaper

राहुल द्रविड़ से सीखने को लालायित हैं सिद्धेश लाड

Updated at : 24 Jul 2018 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ से सीखने को लालायित हैं सिद्धेश लाड

मुंबई : मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धेश लाड चार देशों की आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत ए के साथ खेलते हुए कोच राहुल द्रविड़ से सीखने को लालायित हैं. लाड ने कहा ,‘ मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और मैं कोशिश करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा सीख सकूं.’ विजयवाड़ा में […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के युवा बल्लेबाज सिद्धेश लाड चार देशों की आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारत ए के साथ खेलते हुए कोच राहुल द्रविड़ से सीखने को लालायित हैं. लाड ने कहा ,‘ मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और मैं कोशिश करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा सीख सकूं.’ विजयवाड़ा में 29 अगस्त तक होने वाली इस श्रृंखला में भारत ए, आस्ट्रेलिया ए, दक्षिण अफ्रीका ए और भारत की भाग ले रहे हैं.

लाड का मानना है कि घरेलू सर्किट पर लगातार अच्छे प्रदर्शन का फल उन्हें भारत ए टीम में चयन के रूप में मिला है. उन्होंने कहा ,‘ मेरा मानना है कि घरेलू सत्र में मेरा जो प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए यह मौका मिलना ही चाहिए था . मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की पूरी कोशिश करूंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola