भारत को हराने के बाद भावुक हुए सरफराज, बोले, उम्मीद है अब टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी

लंदन : चैम्पियंस ट्राफी में खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अन्य देशों से उनके देश में आकर खेलने की भावुक अपील करते हुए कहा कि आज के दिन को सिर्फ आज या कल नहीं बल्कि पाकिस्तान में कई वर्षों तक याद किया जाएगा. वर्ष 2009 में श्रीलंका की टीम बस […]
लंदन : चैम्पियंस ट्राफी में खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अन्य देशों से उनके देश में आकर खेलने की भावुक अपील करते हुए कहा कि आज के दिन को सिर्फ आज या कल नहीं बल्कि पाकिस्तान में कई वर्षों तक याद किया जाएगा. वर्ष 2009 में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमले के बाद से क्रिकेट खेलने वाले किसी बड़े देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है.
सरफराज ने मैच के बाद कहा, ‘ ‘यह खिलाडियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है और उन्हें पूरा श्रेय जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट में इस उपलब्धि को सभी लोग आज या कल नहीं बल्कि लंबे समय तक याद रखेंगे. हम यहां आठवें नंबर की टीम के रुप में आए थे और हमने टूर्नामेंट जीता. उम्मीद करते हैं कि अब सभी देश पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलेंगे. ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘यह अविश्वसनीय अहसास है जिसे इस समय बयां नहीं किया जा सकता. मैं इस जीत को पाकिस्तान के लोगों को समपर्ति करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




