'मैं रिटायर नहीं होता तो मैकुलम आज भी टेस्ट कोच होते', संन्यास के बाद छलका बेन स्टोक्स का दर्द

Updated:
विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेन स्टोक्स ने अपने संन्यास के फैसले पर खुलकर बात करते हुए स्वीकार किया कि अगर उन्होंने यह कदम न उठाया होता, तो ब्रेंडन मैकुलम आज भी इंग्लैंड के टेस्ट कोच होते. स्टोक्स ने मैकुलम को संन्यास की जानकारी टोस्ट बनाते समय दी थी.

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने 29 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. संन्यास के बाद बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया है कि उनके इस फैसले का असर सीधे ब्रेंडन मैकुलम पर पड़ा. मैकुलम को टेस्ट कोच पद छोड़ना पड़ा. स्टोक्स ने कहा कि अगर उन्होंने चार सप्ताह पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला नहीं किया होता तो मैकुलम आज भी इंग्लैंड के टेस्ट कोच होते.

विज्ञापन

'मैकुलम आज भी टेस्ट कोच होते'

'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट में स्टोक्स ने कहा, "मैं भी हैरान था. अगर मैंने चार हफ्ते पहले वह फैसला नहीं लिया होता तो बाज (ब्रेंडन मैकुलम) आज भी कोच होते. इसलिए यह मेरी गलती है." स्टोक्स ने बताया कि उन्होंने मैकुलम को अपने संन्यास की जानकारी बेहद सामान्य अंदाज में दी थी.

जब मैंने मैकुलम को बताया, वह टोस्ट बना रहे थे. मैंने उनसे कहा, 'मैं अब संन्यास ले रहा हूं.' पहले भी इस बारे में हमारी बातचीत हुई थी, लेकिन उसी समय उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें भी टेस्ट टीम से हटने की सूचना मिल चुकी है.

हालांकि स्टोक्स ने कहा कि मैकुलम इस फैसले से निराश नहीं हैं और इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के साथ काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं. उनके मुताबिक, "वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार काम कर रहे हैं और आगे के लिए काफी उत्साहित हैं."

स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच

मैकुलम के टेस्ट टीम से हटने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का नया टेस्ट हेड कोच नियुक्त किया गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टीम एशेज 2027 की तैयारियों की ओर बढ़ रही है. वहीं फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड को नया कप्तान के रूप में जो रूट का साथ मिला है.

'कप्तानी छोड़कर खिलाड़ी बने रहना नहीं चाहता था'

स्टोक्स ने अपने संन्यास के फैसले पर भी विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि कप्तानी छोड़कर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में खेलते रहेंगे.

मैं 35 साल का हूं. अगर मैं कप्तान नहीं रहता तो मेरे लिए खेलना मुश्किल होता. किसी और की कप्तानी में खेलने की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि मैंने अपने करियर का इतना बड़ा हिस्सा इस जिम्मेदारी को दिया है. अगर इंग्लैंड के लिए खेलना था तो कप्तान के तौर पर ही खेलना चाहता था. इसलिए संन्यास लेने का फैसला मेरे लिए पूरी तरह सहज था.

Ashes में वापसी की अटकलों पर लगाया विराम

हाल के दिनों में स्टोक्स की एशेज के लिए संभावित वापसी की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उनका फैसला अंतिम है. उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से रिटायर हो चुका हूं." इसके साथ ही उन्होंने अपनी वापसी को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.

ये भी पढ़ें: कौन हैं कन्हैया वाधवन? जिन्हें दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की मिली कप्तानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola