1996 वर्ल्ड कप विजेता अरविंदा डी सिल्वा पर कानूनी शिकंजा, गिरफ्तारी वारंट जारी

Updated:
विज्ञापन

अरविंदा डी सिल्वा (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंका अनुष्का विजेनायके के खिलाफ कोलंबो की फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वे एक मामले में जमानतदार थे और पेशी पर हाजिर नहीं हुए.

विज्ञापन

Aravinda de Silva Arrest Warrant: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा मुश्किल में घिर गए हैं. कोलंबो की फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंका अनुष्का विजेनायके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. दोनों एक मामले में जमानतदार बने थे, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुए.

विज्ञापन

क्यों जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला श्रीलंकाई एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना और उनकी पत्नी से जुड़ा है. कपिला चंद्रसेना इस मामले में आरोपी बनाए गए थे, लेकिन अब उनकी मौत हो चुकी है. उनकी पत्नी को जमानत मिल चुकी है और वह फिलहाल विदेश में हैं.

अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी इस मामले में जमानतदार बने थे. बुधवार को जब मामले की सुनवाई हुई तो दोनों कोर्ट में मौजूद नहीं थे. इसके बाद मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

ये भी पढ़ें: टूटने वाला था रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रिश्ता, जानें फिर कैसे पहुंची शादी तक बात

मां के निधन के कारण कोर्ट नहीं पहुंच सके अरविंदा

अरविंदा डी सिल्वा के वकील ने कोर्ट को बताया कि पूर्व क्रिकेटर अपनी मां के निधन के कारण सुनवाई में शामिल नहीं हो सके. उनकी मां रानी डी सिल्वा का निधन 14 सितंबर को हुआ था और अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ. कोर्ट ने कहा कि वारंट वापस लेने के लिए जरूरी दस्तावेज पेश किए जाएं और पूरे मामले की जानकारी कोर्ट के सामने रखी जाए.

1996 वर्ल्ड कप के हीरो हैं अरविंदा

अरविंदा डी सिल्वा श्रीलंका के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने गेंद से भी कमाल करते हुए 3 विकेट लिए थे. उनकी इसी शानदार पारी की मदद से श्रीलंका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

ऐसा रहा अरविंदा का क्रिकेट करियर

फॉर्मेटमैचरनशतकविकेट
टेस्ट9363612029
वनडे308928411106

अरविंदा डी सिल्वा ने श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट और 308 वनडे मुकाबले खेले. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 6,361 रन और 20 शतक हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 9,284 रन और 11 शतक बनाए. गेंदबाजी में भी उन्होंने टेस्ट में 29 और वनडे में 106 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी के नहीं खेलने पर पूर्व क्रिकेटर के घर में हुआ क्लेश, बोले-‘मेरी बीवी चिल्लाने लगी’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola