फुटबॉल जगत में बड़ा धमाका, इंग्लैंड के स्टार लेफ्ट विंगर एंथनी गॉर्डन अब बार्सिलोना के हुए
एंथनी गॉर्डन अब बार्सिलोना के हुए
Anthony Gordon : इंग्लैंड के स्टार फुटबाॅलर एंथनी गाॅर्डन ने न्यूकैसल यूनाइटेड को छोड़कर बार्सिलोना की टीम ज्वाइन कर लिया है.
Anthony Gordon : फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. इंग्लैंड के स्टार लेफ्ट विंगर एंथनी गॉर्डन ने स्पेनिश दिग्गज क्लब बार्सिलोना का हाथ थाम लिया है. न्यूकैसल यूनाइटेड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले गॉर्डन अब कैंप नोउ (Camp Nou) में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. एंथनी गॉर्डन के इस ट्रांसफर ने दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को हैरान कर दिया है.
एक मेगा डील और लंबा करार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बार्सिलोना और न्यूकैसल यूनाइटेड के बीच पिछले कुछ हफ्तों से गुप्त बातचीत चल रही थी. बार्सिलोना अपने फॉरवर्ड लाइन को मजबूत करने के लिए एक आक्रामक और तेज तर्रार विंगर की तलाश में था, जो गॉर्डन के रूप में पूरी हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक बार्सिलोना ने एंथनी गॉर्डन को साइन करने के लिए न्यूकैसल यूनाइटेड को €70 मिलियन (करीब 650 करोड़ रुपये) की शुरुआती फीस दी है. इस डील की कुल कीमत €80 मिलियन (लगभग 740 करोड़ भारतीय रुपये) तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही गॉर्डन ने क्लब के साथ 5 साल का करार किया है, जो जून 2031 तक चलेगा.
क्या बार्सिलोना को गॉर्डन से मिलेगी मजबूती
एंथनी गॉर्डन अपनी बेहतरीन रफ्तार, ड्रिबलिंग कौशल और गोल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. ला लीगा (La Liga) और चैंपियंस लीग में बार्सिलोना के मौजूदा आक्रमण को देखते हुए गॉर्डन का टीम में आना गेम-चेंजर साबित हो सकता है. वह लेफ्ट विंग पर बार्सिलोना को एक नई धार देंगे, जिससे टीम का काउंटर-अटैक और अधिक घातक हो जाएगा. मैनेजर को उम्मीद है कि गॉर्डन की मौजूदगी से टीम की गोल करने की फ्रीक्वेंसी में भारी इजाफा होगा.
न्यूकैसल को लगा बड़ा झटका
गॉर्डन का जाना न्यूकैसल यूनाइटेड के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे. बार्सिलोना में शामिल होने के बाद गॉर्डन ने अपने एक बयान में कहा कि बार्सिलोना जैसे ऐतिहासिक क्लब से जुड़ना मेरा एक सपना सच होने जैसा है. मैं न्यूकैसल के फैंस और मैनेजमेंट को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मेरे करियर का यह एक नया अध्याय है और मैं कैंप नोउ की पिच पर उतरने के लिए बेहद उत्साहित हूं.
(इनपुट : स्वयं ऋषि)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए