ePaper

ग्रेडेशन लिस्ट में गलती का खामियाजा आज भी भुगत रहे हैं कोल्हान के उर्दू शिक्षक, डीएसई से की न्याय की अपील

Updated at : 04 Nov 2020 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रेडेशन लिस्ट में गलती का खामियाजा आज भी भुगत रहे हैं कोल्हान के उर्दू शिक्षक, डीएसई से की न्याय की अपील

Jharkhand news, Chakradharpur news : कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिलों में उर्दू शिक्षकों की वरीयता क्रम में भिन्नता का खामियाजा आज भी दोनों जिले के उर्दू शिक्षक भुगत रहे हैं. इस संबंध में झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल (Jharkhand State Urdu Teachers Association, Kolhan Division) का एक शिष्टमंडल चाईबासा में जिला शिक्षा अधीक्षक (Superintendent of District Education) अनिल चौधरी से मुलाकात किया. इस मुलाकात में उर्दू शिक्षकों के ग्रेडेशन लिस्ट में गलती की ओर डीएसई का ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Chakradharpur news : चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) : कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिलों में उर्दू शिक्षकों की वरीयता क्रम में भिन्नता का खामियाजा आज भी दोनों जिले के उर्दू शिक्षक भुगत रहे हैं. इस संबंध में झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल (Jharkhand State Urdu Teachers Association, Kolhan Division) का एक शिष्टमंडल चाईबासा में जिला शिक्षा अधीक्षक (Superintendent of District Education) अनिल चौधरी से मुलाकात किया. इस मुलाकात में उर्दू शिक्षकों के ग्रेडेशन लिस्ट में गलती की ओर डीएसई का ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

राज्य उर्दू शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसई से ग्रेडेशन लिस्ट में वर्ष 1994 बैच के उर्दू शिक्षकों की वरीयता क्रम सुधारने का आग्रह किया गया. संघ द्वारा सौंपे गये आवेदन पत्र में ग्रेडेशन लिस्ट में वर्ष1994 में नियुक्त उर्दू शिक्षकों का वरीयता क्रम गलत दर्शाये जाने की जानकारी दी गयी.

संघ का मानना है कि सरायकेला- खरसावां जिला में उर्दू शिक्षकों की वरीयता क्रम सामान्य शिक्षकों के मेधा क्रमांक के साथ रखा गया है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सामान्य शिक्षकों के मेघा क्रमांक समाप्त होने के बाद उर्दू शिक्षकों का क्रम शुरू किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 1994 में 12 उर्दू शिक्षक नियुक्त किये गये थे. जिला विभाजन के बाद 5 उर्दू शिक्षक सरायकेला-खरसावां जिला में और 7 पश्चिमी सिंहभूम जिले में पदस्थापित रहे. लेकिन, दोनों जिलों में उर्दू शिक्षकों को अलग- अलग क्रम दिया जा रहा है.

Also Read: कोरोना संकट के बीच खुशखबरी, शहर को सुंदर बनाने के लिए माली के पदों पर होगी नियुक्ति

संघ के सदस्यों ने कहा कि सामान्य एवं उर्दू दोनों श्रेणी की नियुक्ति एक ही ज्ञापांक एवं तिथि के आधार पर हुई है. लेकिन, ग्रेडेशन लिस्ट में सामान्य शिक्षकों के बाद उर्दू शिक्षकों को वरीयता सूची में क्रम प्रदान करने को संघ ने गलत मानता है. संघ का मानना है कि 3 बार अब तक ग्रेडेशन लिस्ट बन चुकी है. पहली सूची में उर्दू शिक्षक ऊपरी क्रम में रखे गये थे, लेकिन बाद की 2 सूची में उन्हें नीचे कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि मेधा क्रमांक को वरीयता का आधार माने जाने से उर्दू शिक्षकों का अधिकार बनता है कि सामान्य शिक्षकों के साथ-साथ ही उर्दू शिक्षकों के मेधा क्रमांक को शामिल किया जाये. दोनों श्रेणी के शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन, परीक्षा पैटर्न तथा नियुक्ति एक साथ एक ही वेतनमान एवं गैर योजना मद में की गयी है, तो फिर मेधा क्रमांक को अलग नहीं किया जाना चाहिए. ग्रेडेशन लिस्ट में सामान्य शिक्षकों के बाद उर्दू शिक्षकों की वरीयता क्रमांक रखे जाने से आजीवन प्रोन्नति से वंचित रहना पड़ेगा. शिष्ट मंडल में प्रमंडल अध्यक्ष अब्दुल माजिद खान, सचिव महफुजुर्रहमान, मो नसीम अखतर, मो अबुबकर, शमशेर आलम, आफताब आलम, निकहत परवीन और शाहिद अनवर शामिल थे.

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ डीएसई से मुलाकात : माजिद

झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष अब्दुल माजिद खान ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के डीएसई के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई है. डीएसई को पूर्व से ही उर्दू शिक्षकों की समस्या की जानकारी थी. उन्होंने माना कि उर्दू शिक्षकों की मांग सही है. डीएसई द्वारा करीब एक घंटे तक शिष्टमंडल से सभी बिंदुओं पर जानकारी ली गयी. इस दौरान उन्होंने हर संभव इस मुद्दे पर विभागीय आदेश का पालन करते हुए समस्या का समाधान निकालने का विश्वास दिया. डीएसई के सहयोगात्मक रवैया से शिक्षकों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola