ePaper

CWG 2022: झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने किया गोल, पेनाल्टी शूटआउट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता पदक

Updated at : 07 Aug 2022 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022: झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने किया गोल, पेनाल्टी शूटआउट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता पदक

राष्ट्रमंडल खेल में 16 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने पदक जीता. रविवार को खेले गये मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा किया. इस मैच में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे ने भी गोल किया. वहीं, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी ने भी अपने हुनर दिखाए.

विज्ञापन

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने रविवार को कांस्य पदक (Bronze Medal) के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित कर जीत हासिल किया. इस जीत में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे की अहम भूमिका रही.

16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेल में मिला पदक

मैदानी खेल में दोनों ही टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थी. भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से 29वें मिनट में सिमडेगा की सलीमा टेटे एक शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलायी. 3 क्वार्टर तक भारत 1-0 से आगे रहा, लेकिन अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने बराबरी कर मैदानी खेल की समाप्ति पर दोनों टीम को 1-1 की बराबरी पर ले दिया. बाद में इसका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. इस शूट आउट में भारतीय टीम ने बढ़त बनाते हुए 2-1 से मैच जीतकर इतिहास में पहली बार कांस्य पदक पर कब्जा जमाते हुए 16 वर्षों के बाद राष्ट्रमंडल खेल में कोई पदक प्राप्त किया है. इससे पूर्व 2002 में भारतीय महिला हॉकी की टीम ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक (Gold Medal) और 2006 में रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किया था.

पीएम मोदी ने सलीमा टेटे को किया था प्रोत्साहित

कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी खूंटी जिला की निक्की प्रधान, सिमडेगा की सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल हैं. तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता से पूर्व ही पीएम मोदी ने महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे से बातचीत भी की थी और उसे प्रोत्साहित भी किया थ. प्रतियोगिता में संगीता कुमारी ने एक गोल और सलीमा टेटे ने तीन गोल किए हैं. दोनों ही खिलाड़ियों के खेल को कॉमेंटेटर ने काफी सराहा है. साथ ही टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

Also Read: CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, न्यूजीलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया

बधाइयों का लगा तांता

भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, पैंक्रासियुस् टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, सोहन बड़ाइक, एलशन किड़ो, बसंत बा, मुकुट बा, राहुल मिंज, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, बिनीता तिर्की, दिव्या डुंगडुंग, वेद प्रकाश, बलबीर प्रसाद सहित सिमडेगा और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

रिपोर्ट : रविकांत साहू, सिमडेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola