ePaper

ममता बनर्जी ने 30 फीसदी वोट के लिए सुभाष चंद्र बोस का अपमान किया : कैलाश विजयवर्गीय

Updated at : 24 Jan 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने 30 फीसदी वोट के लिए सुभाष चंद्र बोस का अपमान किया : कैलाश विजयवर्गीय

West Bengal Election 2021: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जयश्री राम के नारे से खफा होकर कार्यक्रम में भाषण नहीं देने पर भाजपा ने हमला बोला है.

विज्ञापन

West Bengal Election 2021: सिलीगुड़ी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जयश्री राम के नारे से खफा होकर कार्यक्रम में भाषण नहीं देने पर भाजपा ने हमला बोला है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के इस कदम की निंदा की. कहा कि राज्य के 30 फीसदी मुस्लिम वोटर को खुश करने के लिए ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बसु का अपमान किया है.

रविवार सुबह सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्टेशन पर उतरने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार 30 फीसदी लोगों के लिए है. 70 फीसदी जनता के लिए यह सरकार नहीं है. उन्होंने इसे काफी दुर्भाग्यजनक बताया.

Also Read: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राम मंदिर के लिए चंदा मांगेगा विश्व हिंदू परिषद
ममता को जनता देगी माकूल जवाब

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जय श्रीराम या भारत माता की जय के नारे से ममता बनर्जी को अपमानित क्यों किया जायेगा. वास्तव में उन्होंने शनिवार को जय श्रीराम के नारे के बाद जो कुछ भी किया, वह उनका राजनीतिक एजेंडा था. उन्होंने कहा कि राज्य के 30 फीसदी वोटरों को खुश करने के लिए यह सब कर रही हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता इसका माकूल जवाब देगी.

Also Read: VIDEO: ‘जय श्रीराम’ सुनकर ममता बनर्जी को आया गुस्सा, ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को संबोधित करने से किया इनकार

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola