ePaper

बिहार में डीएसपी के बाद अब एसडीओ ने हेलमेट नहीं लगाने पर बीच सड़क बरसाए डंडे, वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 23 Jun 2022 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में डीएसपी के बाद अब एसडीओ ने हेलमेट नहीं लगाने पर बीच सड़क बरसाए डंडे, वायरल हो रहा वीडियो

बिहार के छपरा से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में मढ़ौरा के एसडीओ योगेन्द्र कुमार कुछ युवकों पर डंडे बरसा रहे हैं. युवकों की गलती यह थी की उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था.

विज्ञापन

बिहार में ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासनिक अधिकारियों को आम जनता पर लाठी डंडा चलाने का बुखार चढ़ गया है. यहां राज्य में आए दिन अलग अलग जिलों से लोगों को डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है.

गोपालगंज की डीएसपी ज्योति कुमारी के वायरल वीडियो पर अभी प्रतिक्रिया आनी थमी भी नहीं थी की एक नया मामला सामने आ गया है. अब छपरा के एसडीओ योगेन्द्र कुमार का डंडे बरसाने का वीडियो वायरल हो रहा है. प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

मढ़ौरा के एसडीओ योगेन्द्र कुमार

छपरा जिले के मढ़ौरा के एसडीओ योगेन्द्र कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा जा सकता है की बाइक पर सवार हो कर दो युवक बिना हेलमेट पहने कहीं जा रहे थे. इसी दौरान मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार की नजर इन युवकों पर पड़ गई और उन्होंने डंडे बरसाना शुरू कर दिया.

घटना के दौरान जिले में लगी थी धारा 144 

बताया जा रहा है की यह घटना सोमवार की है. उस दौरान जिले में धारा 144 लगी हुई थी. जिसको लेकर एसडीओ योगेन्द्र कुमार अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान जब वह अपनी टीम के साथ सड़क पर खड़े थे उसी वक्त बाइक पर सवार होकर दो युवक बिना हेलमेट लगाए आ रहे थे. एसडीओ ने जब यह देखा तो उन्होंने दनादन युवकों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए.

कौन हैं योगेंद्र कुमार 

योगेंद्र कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा 56-59 बैच के हैं. एसडीओ योगेन्द्र कुमार सितंबर 2021 से मढ़ौरा में कार्यरत है. इससे पहले वह आरा के पीरो अनुमंडल में पीजीआरओ और उससे पहले आरा में ही जगदीशपुर अनुमंडल में बतौर एएसडीओ के पद पर काम कर चुके हैं.

Also Read: मुंगेर में शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ भागी नवविवाहिता, पति के साथ चूड़ी खरीदने गई थी बाजार
पहले भी घटी है ऐसी घटना 

बिहार में यह ऐसी पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी गोपालगंज की डीएसपी ज्योति कुमारी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में डीएसपी ज्योति कुमारी भी युवकों के हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उन पर थप्पर बरसा रहीं थी. इसके साथ ही उन्होंने युवकों की डंडे से भी पिटाई की थी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola