ePaper

Vrat Tyohar List in July 2024: जुलाई माह में कब से हैं जग्गरनाथ रथ यात्रा, किस दिन है गणेश चतुर्थी और एकादशी व्रत? जानें व्रत त्योहारों की लिस्ट

Updated at : 02 Jul 2024 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
अषाढ़ के महीने में पड़ रहे हैं कई प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

अषाढ़ के महीने में पड़ रहे हैं कई प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट

Vrat Tyohar List in July 2024: जुलाई का महीना दस्तक दे चुका हैं और अपने साथ त्योहारों की बहार लेकर आ रहा है! सावन के आगमन से लेकर गुरु पूर्णिमा तक, हर सप्ताह कोई न कोई व्रत या पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस महीने में भक्तिभाव के साथ-साथ प्रकृति का सौंदर्य भी अपनी चरम सीमा पर होता है, जिससे पूरे वातावरण में एक नई ताजगी का एहसास होता है.

विज्ञापन

Vrat Tyohar List in July 2024: जुलाई के महीने में दो हिंदू महीने आते हैं, आषाढ़ और सावन. सनातन धर्म में इन दोनों महीनों का अत्यधिक महत्व है. आषाढ़ में भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, जिससे धरती का संचालन भगवान शिव करते हैं. इसीलिए आषाढ़ के बाद सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस वर्ष पवित्र सावन महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा. इसके साथ ही, 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरू होगा, जिसकी समाप्ति 12 नवंबर 2024 को होगी. जुलाई में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन और अनेक व्रत-त्योहार भी होंगे. आइए, जानते हैं जुलाई महीने के व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर, शुभ मुहूर्त, और उपायों से जुड़ी सभी जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी. आइए जानते है जुलाई महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहारों की लिस्ट

  • जुलाई 2024 त्योहार कैलेंडर
  • जुलाई 2024 में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों और व्रतों की सूची.
  • 2 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को योगिनी एकादशी
  • 3 जुलाई 2024 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
  • 4 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को मासिक शिवरात्रि
  • 5 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि
  • 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ
  • 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 9 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को विनायक चतुर्थी
  • 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को देवशयनी एकादशी व्रत
  • 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
  • 20 जुलाई 2024 दिन शनिवार को कोकिला व्रत
  • 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
  • 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को सावन माह की शुरुआत, पहला सावन सोमवार
  • 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को पहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू
  • जुलाई का यह माह विभिन्न त्योहारों और व्रतों से भरा हुआ है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

Also Read: Jagannath Mandir Story: क्या आप जानते है जगन्नाथ पुरी मंदिर की ये अनोखी बातें, जानें कई चमत्कारी रहस्य

जुलाई माह में होंगे 5 ग्रह गोचर

साल 2024 का सातवां महीना जुलाई बड़े ग्रहों के बदलाव का साक्षी बनेगा. 6 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अगले दिन उदित होंगे. इसके बाद 12 जुलाई को मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से गुरु विराजमान हैं. 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र और बुध स्थित हैं. अंत में 19 जुलाई को बुध ग्रह कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे. इन ग्रहों की चाल से जुलाई का महीना कर्क, धनु समेत चार राशियों के लिए कई उतार-चढ़ाव और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा, जिससे उनके जीवन में नये मोड़ आ सकते हैं.

  • जुलाई 2024 में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर
  • 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को शुक्र का कर्क राशि में गोचर.
  • 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को मंगल का सिंह राशि में गोचर.
  • 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को सूर्य का कर्क राशि में गोचर.
  • 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को बुध का सिंह राशि में गोचर.
  • 31 जुलाई 2024 दिन बुधवार को शुक्र का सिंह राशि में गोचर.
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola