आज बन रहा है 'विष्कुम्भ योग', क्या सच में यह योग जहर की तरह घोलता है बाधाएं या छिपा है इसमें कोई शुभ संकेत

Updated:
विज्ञापन

विष्कुम्भ योग 2026

आज 22 अगस्त 2026 को वाशि, आनन्दादि, सुनफा और विष्कुम्भ योग का प्रभाव रहेगा. जानें विष्कुम्भ योग क्या है, इसका शुभ-अशुभ प्रभाव क्या होता है और इस योग में जन्म लेने वाले जातकों का व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन कैसा रहता है.

विज्ञापन

Vishkumbh Yoga 2026: आज यानी 22 अगस्त 2026 शनिवार ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज ग्रहों के गोचर से वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और विष्कुम्भ योग का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा दोपहर 2:49 बजे के बाद धनु राशि में संचार करेंगे. शनिवार होने से शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए भी दिन विशेष है.

विज्ञापन

क्या होता है विष्कुम्भ योग?

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 योग बताए गए हैं. सूर्य और चंद्रमा के बीच बनने वाली विशेष कोणीय दूरी के आधार पर इन योगों का निर्माण होता है. हिंदू ज्योतिष में कुछ योगों को शुभ तो कुछ को अशुभ माना गया है. मान्यता है कि शुभ योग में किए गए कार्य अच्छे परिणाम देते हैं, जबकि अशुभ योग में शुरू किए गए काम में बाधाएं आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बहनों के लिए बड़ी राहत या दिक्कत, जानें क्या होता है सूतक काल

विष्कुम्भ योग का क्या है प्रभाव?

विष्कुम्भ योग को सामान्यतः अशुभ योगों में गिना जाता है. इसका नाम भी विष यानी जहर से जुड़ा है. जिस तरह विष धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलता है, उसी प्रकार इस योग में किए गए कार्यों का प्रभाव भी प्रतिकूल हो सकता है. इसलिए इस योग के दौरान महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेना उचित माना जाता है.

विष्कुम्भ योग में जन्म लेने वाले जातक

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति रूपवान, भाग्यशाली और आकर्षक व्यक्तित्व वाले हो सकते हैं. ऐसे जातकों को स्त्री, संतान और मित्रों से सुख मिलने की संभावना रहती है. वे स्वतंत्र विचारों वाले और अपने निर्णय स्वयं लेने वाले होते हैं. सांसारिक सुख-सुविधाओं की ओर उनका झुकाव रह सकता है.

ये भी पढ़ें: कल का राशिफल: किस्मत का खेल या सितारों की चाल? जानिए 23 अगस्त को क्या छिपा है आपके नसीब में

कुछ ज्योतिष विद्वान इस योग में जन्म को अशुभ मानते हैं, जबकि अन्य मतों में इसे अच्छे गुण और भाग्य प्रदान करने वाला बताया गया है. इसलिए जन्मकुंडली के अन्य ग्रहों और योगों को देखकर ही अंतिम फलादेश करना उचित माना जाता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola