Viral Video: शमशान घाट पर लड़की ने बनाया रील, अस्थियों को देखकर कहा लव तुझे लव मैं करती …
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jan 2025 2:11 PM
Viral Video of girl dancing on Crematorium
Viral Video of girl dancing on Crematorium: इन दिनों एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह एक शमशान में डांस करती हुई दिखाई दे रही है. इस प्रकार के स्थान पर नाच गाना करना और उसके अजीबोगरीब अंदाज को देखकर लोग चकित हैं. इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि युवती एक अस्थियों के कलश के सामने लव तुझे लव गाने पर डांस कर रही है.
Viral Video: इन दिनों रिल्स बनाने का चस्का लोगों को कहां कहां ले जाता है, ये सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर देखकर लगाया जा सकता है. कोई रेलवे की पटरी पर रील बना रहा है, तो अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को शमशान घाट पर रील्स बनाकर डांस करते देखा जा सकता है.
बरसात फिल्म के गाने पर बनाई रील
सोशल मीडिया में इन दिनों एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की शमशान में साड़ी पहनकर ‘बरसात’ फिल्म के गाने ‘लव तुझे लव मैं करती हूं’ पर डांस कर रही हैं, 1995 में आई इस फिल्म में बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना हैं.
यूजर कर रहे हैं कमेंट
एक यूजर ने लिखा है अब मुर्दे भी जाग उठेंगे, वहीं दूसरी ओर एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है मुर्दा बोलेगा :- अच्छा हुआ ये सब देखने के पहले मै मर गया. एक यूजर ने लिखा है श्मशान मे भी चैन से रहने देती औरत.
जानें किसका है ये वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक्टिव यूजर साइबा एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके 19 लाख फॉलोअर्स हैं. वे अक्सर अनोखी और अजीब जगहों पर डांस करते हुए वीडियो बनाती हैं, साथ ही अभिनय के माध्यम से भी दर्शकों का मनोरंजन करती हैं. इसके अतिरिक्त, वे सांप पकड़ने में भी कुशल हैं. हाल ही में, साइबा ने एक वीडियो साझा किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.
Also Read : इस तारीख को जन्मे लोगों को मिलता है प्यार में धोखा, मैरिड लाइफ होती है एकदम परफेक्ट
श्मशान घाट में महिलाओं का जाना वर्जित
- ऐसा माना जाता है कि श्मशान घाट पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार हमेशा होता रहता है. महिलाओं के लिए यह स्थान विशेष रूप से संवेदनशील होता है, क्योंकि उनकी भावनाएं अधिक कोमल होती हैं. इस नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से उनके शरीर में बीमारियों का प्रवेश होने की संभावना बढ़ जाती है.
- महिलाओं का मन अक्सर कमजोर और संवेदनशील होता है. श्मशान में उपस्थित दृश्य उन्हें विलाप करने के लिए मजबूर कर देते हैं, जिससे मृत आत्मा को भी पीड़ा होती है. इसी कारण से महिलाएं श्मशान घाट में जाने से परहेज करती हैं.
- हिंदू परंपराओं के अनुसार, अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों को अपने बाल कटवाने की आवश्यकता होती है. शव के जलने के समय वातावरण में कीटाणु फैल जाते हैं, जो शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर चिपक सकते हैं. इसलिए, श्मशान में बाल कटवाने के बाद स्नान करना अनिवार्य होता है. वहीं, महिलाओं के लिए मुंडन को शुभ नहीं माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










