Vinayak Chaturthi 2025: आज मनाया जा रहा है पौष विनायक चतुर्थी, बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jan 2025 6:00 AM
Vinayak Chaturthi 2025
Vinayak Chaturthi 2025: अंग्रेजी नववर्ष 2025 का आगमन हो चुका है. नए वर्ष की शुरुआत में विनायक चतुर्थी का शुभ संयोग उपस्थित है. 3 जनवरी 2024 को वर्ष 2025 के पहले पौष माह की विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी. गणपति की अनंत भक्ति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए हर महीने के शुद्ध और वैध पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणपति पूजन किया जाता है. प्रत्येक माह की शुद्ध चतुर्थी को 'विनायक चतुर्थी' के नाम से जाना जाता है.
Vinayak Chaturthi 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार, नव वर्ष 2025 में पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी कहा जाता है, आज 3 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जा रही है. इस बार की चतुर्थी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन शुक्रवार का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा.
पौष विनायक चतुर्थी 2025 का मुहूर्त
- पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 3 जनवरी, शुक्रवार को 01:08 ए.एम. से प्रारंभ होगी. यह तिथि 3 जनवरी को ही रात 11:39 मिनट पर समाप्त होगी.
- गणेश पूजा का समय – सुबह 11:24 से दोपहर 1:28 तक है. इस दिन चंद्रमा के दर्शन करना निषिद्ध है. चंद्रोदय इस दिन सुबह 09:54 पर होगा.
पौष विनायक चतुर्थी 2025 पूजा की विधि
वैनायकी चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालु प्रात: काल स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लेते हैं. भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजा की जाती है. इस पूजा में दूर्वा, मोदक, पुष्प, चंदन और गंध का उपयोग किया जाता है. वैनायकी चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश की कृपा से श्रद्धालुओं को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है. यह व्रत मानसिक शांति और आत्मबल की प्राप्ति में सहायक होता है.
पौष पुत्रदा एकादशी पर बन रहा है शुभ योग, जानें मुहूर्त और महत्व
पौष विनायक चतुर्थी 2025 पूजा मंत्र
इस दिन ॐ गण गणपतये नम: मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, यहां से जानें ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










