पौष पुत्रदा एकादशी पर बन रहा है शुभ योग, जानें मुहूर्त और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jan 2025 1:40 PM

विज्ञापन

Pausha Putrada Ekadashi 2025

Putrada Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाती हैं, श्रीहरि की कृपा से सभी दोष मिट जाते हैं और मृत्यु के पश्चात व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है. इस व्रत के माध्यम से भगवान विष्णु आपके घर में आनंद और खुशियों का संचार करते हैं.

विज्ञापन

Putrada Ekadashi 2025 Date: नए वर्ष 2025 की पहली एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी है. यह पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन उन व्यक्तियों को व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए, जो संतान के रूप में पुत्र की इच्छा रखते हैं. पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से स्पष्ट है कि इस एकादशी के व्रत को करने से पुत्र की प्राप्ति होती है, ऐसी पौराणिक मान्यताएँ प्रचलित हैं. इस वर्ष पौष पुत्रदा एकादशी के अवसर पर 2 शुभ योग भी बन रहे हैं.

पुत्रदा एकादशी तिथि 2025 शुभ मुहूर्त

साल 2025 की पहली एकादशी का व्रत जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. एकादशी तिथि 9 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 जनवरी तक जारी रहेगी.
एकादशी तिथि का आरंभ- 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से
एकादशी तिथि का समापन- 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक
उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को किया जाएगा.

साल 2025 में कब है बसंत पंचमी, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

पौष पुत्रदा एकादशी पर बन रहा विशेष योग

इस वर्ष पौष मास की पुत्रदा एकादशी अत्यंत कल्याणकारी है. इस दिन सम्पूर्ण दिन ब्रह्म योग का विशेष संयोग उपस्थित है. शास्त्रों में इस पवित्र संयोग में दान करने का विशेष महत्व वर्णित है. इस शुभ अवसर पर व्रत करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं.

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 पर भद्रा

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 को स्वर्ग में भद्रा का योग है. यह भद्रा प्रातः 7:15 बजे प्रारंभ होगी और 10:19 बजे समाप्त होगी. इस भद्रा का स्थान स्वर्ग है और इसका पृथ्वी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा.

इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार, यहां से जानें ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यता

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola