Vastu Tips: सिलबट्टे की ये गलती पड़ सकती है भारी, करें ये वास्तु उपाय घर में बनी रहेगी शांति

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को रखने के लिए दिशा और नियम बताए गए हैं. आज हम भारतीय घरों में मसाले पीसने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले सिलबट्टे से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियमों के बारे में बात करेंगे.
Vastu Tips: सिलबट्टा का इस्तेमाल मसाले पीसने के लिए किया जाता है. यह एक बड़ा पत्थर होता है, जिस पर मसाले रखे जाते हैं और फिर एक छोटे पत्थर की मदद से उन्हें पीसा जाता है. हालांकि, आज के समय में इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है, लेकिन भारत के ज्यादातर घरों में यह आज भी देखने को मिल जाता है. ज्यादा इस्तेमाल में न आने के कारण लोग इसे घर में कहीं भी, किसी भी दिशा में रख देते हैं. लोगों को यह नहीं पता होता कि इससे वास्तु पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं सिलबट्टे से जुड़े कुछ जरूरी नियमों के बारे में, जिनका पालन करने से वास्तु पर शुभ प्रभाव पड़ता है.
सिलबट्टा रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिलबट्टे को हमेशा घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इससे घर में शांति बनी रहती है. इसे कभी भी घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है और परिवार में तनाव बढ़ता है.
सिलबट्टा कैसे रखें?
वास्तु के अनुसार, सिलबट्टे को जमीन पर लेटाकर नहीं छोड़ना चाहिए. जब आप इसका इस्तेमाल करें, तभी इसे जमीन पर रखें. इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छे से पानी से धो लें और फिर दीवार से लगाकर रख दें.
सिलबट्टे की सफाई
सिलबट्टे को हमेशा साफ पानी से ही साफ करना चाहिए. इसे साफ करने के लिए साबुन या अन्य केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
टूटा हुआ सिलबट्टा
घर में कभी भी टूटा हुआ सिलबट्टा नहीं रखना चाहिए. टूटा हुआ सिलबट्टा घर में नकारात्मकता ला सकता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










