घर की गलत दिशा में रखी गई ये 3 शुभ चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक तंगी और तनाव, जानें वास्तु के नियम

Updated:
विज्ञापन

आर्थिक दिक्कतों से परेशान व्यक्ति की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vastu Tips: कई लोग घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए शुभ मानी जाने वाली वस्तुएं घर में रखते हैं. लेकिन सही स्थान और दिशा की जानकारी न होने के कारण वे इन्हें कहीं भी रख देते हैं. इससे शुभ परिणाम मिलने के बजाय वास्तु दोष उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती है. लोग सुख-समृद्धि के लिए तुलसी का पौधा, मनी प्लांट और लाफिंग बुद्धा जैसी शुभ वस्तुएं घर में रखते हैं. लेकिन इन्हें गलत दिशा में रखने से शुभ फल मिलने के बजाय वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और तरक्की में रुकावट आने की आशंका रहती है. आइए जानते हैं इन्हें किस दिशा में रखना शुभ माना गया है.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

तुलसी को सनातन धर्म में पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसे कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. यह दिशा यमराज और पितरों की मानी जाती है. मान्यता है कि यहां तुलसी रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक नुकसान की आशंका रहती है.

  • सही दिशा: तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाना शुभ माना जाता है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, ईशान कोण का संबंध बृहस्पति और मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. इसलिए इस दिशा में इसे रखने से धन हानि की संभावना बढ़ सकती है.

  • सही दिशा: मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में लगाना शुभ माना जाता है.

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसे बेडरूम, किचन, डाइनिंग टेबल या सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. साथ ही इसकी पीठ मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होनी चाहिए.

  • सही दिशा: लाफिंग बुद्धा को मुख्य दरवाजे के सामने किसी ऊंची मेज या स्टूल पर रखें. इसका मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि प्रवेश करने वाले व्यक्ति की नजर सबसे पहले उसी पर पड़े.

यह भी पढ़ें: Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही अपनी हथेलियां क्यों देखते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानिए इसके पीछे छिपा खास कारण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola