Vastu Tips: रसोई घर की ये गलतियां ला सकती हैं आर्थिक तंगी, जानें किचन से जुड़े वास्तु नियम

Updated:
विज्ञापन

किचन वास्तु नियम

Vastu Tips: रसोई घर का वास्तु घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है. गलत दिशा में बनी रसोई, आग और पानी की नजदीकी, गहरे रंगों का उपयोग और रात में जूठे बर्तन छोड़ना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे घर में तनाव और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई घर को केवल खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि ऊर्जा का केंद्र माना गया है. कहा जाता है कि ‘जैसा अन्न, वैसा मन’, लेकिन यह अन्न किस दिशा में और किस तरह बन रहा है, इसका सीधा असर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. यदि आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर कलह होती है या बरकत नहीं हो रही है, तो इसका एक कारण रसोई का गलत वास्तु हो सकता है. आइए जानते हैं रसोई से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम.

विज्ञापन

रसोई घर की दिशा

वास्तु के अनुसार, रसोई घर को दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में बनाना चाहिए. इस दिशा का संबंध अग्नि देव से माना जाता है.

चूल्हा रखने की दिशा

रसोई में चूल्हा इस प्रकार रखें कि खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर रहे. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कभी भी उत्तर दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

आग और पानी की ‘दुश्मनी’

अक्सर जगह की कमी के कारण लोग चूल्हे के पास ही सिंक या वॉश बेसिन बनवा देते हैं. वास्तु के अनुसार, अग्नि और जल एक-दूसरे के विरोधी तत्व हैं. यदि ये पास-पास होंगे, तो घर में बेवजह के विवाद और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इनके बीच कम से कम दो से तीन फीट की दूरी होनी चाहिए.

रसोई घर का रंग

रसोई घर में हमेशा हल्के रंगों का उपयोग करना चाहिए, जैसे— नारंगी, हल्का लाल, पीला या क्रीम. रसोई की दीवारों या स्लैब पर काले और गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं.

रात में न छोड़ें जूठे बर्तन

वास्तु के अनुसार, रात के समय रसोई में जूठे बर्तन छोड़ना दरिद्रता को आमंत्रण देने जैसा माना जाता है. सोने से पहले किचन साफ करने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है. साथ ही, रसोई के ठीक सामने या उससे सटा हुआ शौचालय होना गंभीर वास्तु दोष माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Home by Sadhguru: वास्तु अनुसार घर सजाने के सद्गुरु के खास टिप्स, दूर होगी नेगेटिविटी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola