आज है वैशाख विनायक चतुर्थी 2025, सिर्फ 24 मिनट का है शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा

Updated at : 01 May 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Vaishakh Vinayaka Chaturthi 2025 Pujan Vidhi, Shubh Muhurat

Vaishakh Vinayaka Chaturthi 2025 Pujan Vidhi, Shubh Muhurat

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025: वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी भगवान गणपति को समर्पित होती है. यह तिथि मई महीने की पहली तारीख को आती है और इसे 'वैशाख विनायक चतुर्थी' के नाम से जाना जाता है. इस दिन गणपति जी के लिए व्रत रखने और उनकी विधिवत पूजा-आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. पंचांग के अनुसार, वैशाख विनायक चतुर्थी व्रत 1 मई 2025, गुरुवार को मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं पूजन के शुभ मुहूर्त और विधि.

विज्ञापन

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में वैशाख विनायक चतुर्थी का अत्यधिक महत्व है. यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस दिन जो भक्त व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. गणेश जी के लिए व्रत और पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है. यहां हम वैशाख विनायक चतुर्थी के बारे में चर्चा करेंगे, जो आज 1 मई को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

 वैशाख विनायक चतुर्थी 2025 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:12 बजे से प्रारंभ हो चुकी है, जिसका समापन 1 मई 2025 को सुबह 11:23 बजे होगा. इस प्रकार, उदया तिथि के अनुसार, 1 मई 2025, गुरुवार को विनायक चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा.

May 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल यहां देखें

पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी पर रवि और सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष में इन योगों का विशेष महत्व है. इन योगों के दौरान भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और परिवार में खुशियों का संचार होता है. 1 मई को वैशाख विनायक चतुर्थी की पूजा के लिए सिर्फ 24 मिनट का मुहूर्त है. उस दिन गणेश जी की पूजा का शुभ समय दिन में 10 बजकर 59 मिनट से 11 बजकर 23 मिनट तक है. इस समय में आपको गणपति बप्पा की पूजा करें.

वैशाख विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायकी चतुर्थी के दिन व्रत करने और गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है. इसके अलावा, गणेश भगवान सभी दुखों को दूर करते हैं और कार्यों में सफलता प्रदान करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola