आज रात में मंगल करेंगे मीन राशि में प्रवेश और बुध की शुरू होगी उल्टी चाल, जनिए किन राशियों की बढ़ेगी परेशानियां
Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jun 2020 10:18 AM
Mars Transit 2020: 21 जून को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगेगा. सूर्य ग्रहण इस बार आपको 25 साल पहले का याद दिलाएगा. उससे पहले आज रात में (18 जून) को मंगल मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसी के साथ बुध भी आज अपनी वक्री चाल शुरू करेंगे. मीन राशि में मंगल का प्रवेश जहां अच्छी वर्षा होने का संकेत दे रहा है तो वहीं मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि जन-धन की हानि का योग भी बना रही है.
Mars Transit 2020: 21 जून को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगेगा. सूर्य ग्रहण इस बार आपको 25 साल पहले का याद दिलाएगा. उससे पहले आज रात में (18 जून) को मंगल मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसी के साथ बुध भी आज अपनी वक्री चाल शुरू करेंगे. मीन राशि में मंगल का प्रवेश जहां अच्छी वर्षा होने का संकेत दे रहा है तो वहीं मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि जन-धन की हानि का योग भी बना रही है. मंगल का मीन में गोचर 18 जून की रात 08:41 PM बजे पर होगा और बुध अपनी वक्री चाल इसी दिन सुबह 10:29 AM बजे से शुरू करेंगे. जानिए मंगल और बुध ग्रह की स्थिति आपकी लाइफ पर क्या असर पड़ने वाली है.
मेष: खर्चों में बढ़ोतरी होगी. तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के संभावनाएं रहेगी. अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. वाद विवादों से दूर रहने की कोशिश करें.
वृषभ: आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा. रुका हुआ कार्य पूर्ण होंगे और विवादों का निपटारा संभव है. नौकरी में तरक्की के आसार रहेंगे.
मिथुन: आपका बिगड़ा हुआ काम बनने लगेंगे. नए मकान, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है. मेहनत का उचित फल मिलेगा.
कर्क: कर्ज का बोझ कम होगा. नए कार्य की शुरुआत होगी. जीवन में खुशहाली आएगी. नौकरी में परिवर्तन से लाभ मिलेगा.
सिंह: मंगल आपको परेशान कर सकते हैं. इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है. यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.
कन्या: मंगल आपके लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है. भय की स्थिति बनी रहेगी. करीबी लोगों का साथ नहीं मिलेगा. आपको इस समय सतर्क रहने की जरूरत है.
तुला: मंगल के राशि परिवर्तन से आपकी टेंशन बढ़ेंगी. धैर्य से काम लेना होगा. ज्यादा क्रोध सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
वृश्चिक: मंगल का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. नये काम की शुरुआत अच्छी रहेगी. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की उम्मीद है.
धनु: मंगल का गोचर आपके लिए ठीक नहीं है. आपको संयम बरतने की जरूरत पड़ेगी. जरूरी कार्यों को फिलहाल टाल ही दें तो अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए अच्छा समय है.
मकर: आपके लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा. आप कुछ अच्छे निर्णय ले पायेंगे. अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना हैं.
कुंभ: कार्यों में सफलता हासिल होगी. अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं. करियर में सफलता मिलेगी.
मीन: आपकी ही राशि में मंगल का गोचर होने जा रहा है. व्यापार को लेकर समय शुभ रहेगा. आपकी सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










