Swapna Shastra: सपने में सोना दिखे तो हो जाएं सावधान, आने वाले संकट का हो सकता है संकेत

Swapna Shastra: सपने में सोना दिखना हमेशा शुभ नहीं होता. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में सोने से जुड़ा सपना नुकसान और संकट का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं सोने से जुड़े कौन-से सपने अशुभ माने जाते हैं.
Swapna Shastra: सोना एक बहुत ही मूल्यवान धातु है, जिसे आमतौर पर हर व्यक्ति पसंद करता है. कई बार ऐसा होता है कि सोते समय सपने में सोना या सोने से बने गहने दिखाई देते हैं. ऐसे सपनों को देखकर लोग खुश हो जाते हैं और इसे धन आगमन का संकेत मानने लगते हैं, लेकिन यह सोच हमेशा सही नहीं होती. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाला सोना हमेशा शुभ संकेत नहीं देता. कई बार यह आने वाले संकट का संकेत भी हो सकता है.
सपने में सोने के गहने चोरी होते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में सोने के गहनों की चोरी होते हुए देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि इस तरह का सपना आने वाले बड़े आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है. खर्च बढ़ सकते हैं या व्यापार में नुकसान हो सकता है. ऐसे में व्यक्ति को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
सपने में जमीन पर सोना गिरा हुआ दिखे
यदि सपने में सोने के गहने जमीन पर गिरे हुए दिखाई दें, तो इसे भी अशुभ माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि धन हानि हो सकती है और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.
सपने में बहुत सारे सोने के गहने देखना
सपने में एक साथ बहुत सारे सोने के गहने देखना भी शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि यह आने वाले आर्थिक संकट की ओर संकेत करता है. ऐसे समय में व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए और हर निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










