Surya Grahan 2025: अगले साल इस दिन लगने जा रहा है आंशिक सूर्य ग्रहण, जानें सही तिथि और समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Nov 2024 8:36 AM

विज्ञापन

Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025: आज हम वर्ष 2025 में होने वाले सूर्य ग्रहण के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे. इसके साथ ही, यह भी जानेंगे कि वर्ष 2025 में कुल कितने सूर्य ग्रहण होंगे, भारत में कितने दिखाई देंगे और इसका धार्मिक दृष्टिकोण से क्या महत्व होगा.

विज्ञापन

Surya Grahan 2025: खगोलज्ञ अगले सूर्य ग्रहण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो अगले वर्ष मार्च में होगा. पिछले अक्टूबर के सूर्य ग्रहण की भांति, यह ग्रहण भी सूर्य के केवल एक भाग को ही ढक सकेगा. साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण आंशिक होगा, जानें इसके बारे में

कब है साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन होगा. यह पूर्ण ग्रहण दोपहर 14:21 बजे से शाम 18:14 बजे तक जारी रहेगा.

Surya Grahan 2025: अगले वर्ष कब लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, यहां जानें सही तिथि

Surya Grahan 2025: अगले साल लगेंगे दो सूर्यग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर

कहां दिखाई देगा साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण

यह सूर्यग्रहण ग्रहण विशेष रूप से बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा के पूर्वी हिस्से, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में देखा जा सकेगा.

क्या भारत में दिखेगा साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण

यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा. इसके साथ ही, इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. जिन स्थानों पर यह ग्रहण दिखाई देगा, वहां सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले से प्रारंभ होगा.

आंशिक सूर्य ग्रहण क्या है

आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को अपनी छाया से ढक लेता है. इस स्थिति में सूर्य का एक भाग ग्रहण के प्रभाव में आता है, इसलिए इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है. जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से अपनी छाया में ले लेता है, तब पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola