Sunday Puja Remedies: आज रविवार को करें ये 5 आसान काम, सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
रविवार को सूर्य पूजा को दर्शाती तस्वीर (Image- AI Generated)
Sunday Puja Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के कुछ अचूक उपाय हैं. जानें कैसे आप सूर्य देव और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं.
Sunday Puja Remedies: वैसे तो सूर्य देव की कृपा पाने के लिए हर दिन शुभ है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में रविवार को विशेष महत्व दिया गया है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव का संबंध रविवार से बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली का सूर्य मजबूत होता है या जिस जातक को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, वह जीवन में लगातार तरक्की करता है. रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के आसान उपाय, जानिए.
रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के उपाय
सूर्य को जल दें- सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें. जल में कुछ अक्षत और लाल फूल मिलाएं. सूर्य देव को जल देते वक्त 'ॐ सूर्याय नमः' इस मंत्र का जाप करते रहें. मान्यतानुसार, ऐसा करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन समृद्ध और खुशहाल रहता है. साथ ही जीवन से नकारात्मकता दूर होती है.
लाल रंग के वस्त्र पहनें- मान्यतानुसार, सूर्य देव को लाल रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.
मेन गेट पर घी का दीया जलाएं- रविवार को सुबह स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का एक दीया जलाएं. मान्यता है कि रविवार को सुबह ऐसा करने से सूर्य देव के अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.
उपवास रखें- रविवार को उपवास रखें या सूर्यास्त से पहले केवल एक बार सात्विक भोजन करें. कुछ परंपराओं में इस दिन लोग नमक खाने से बचते हैं. मान्यता है कि रविवार को उपवास रखने या सिर्फ एक वक्त खाना खाने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहती है.
लाल रंग का तिलक लगाएं- शास्त्रों के अनुसार, रविवार को घर से बाहर जाते वक्त माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं. मान्यता है कि रविवार को ऐसा करने से काम सफल होता है.
ये भी पढ़ें: Sleeping Mantra: रात में बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवट? जानें दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र का महत्व और जाप विधि
रविवार को क्या न करें
रविवार के दिन व्रत रखने वालों को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, व्रत के दौरान ऐसा करने से शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता.
घर में पिता, बड़े भाई या किसी भी बड़े पुरुष सदस्य का का निरादर न करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पिता का अपमान करने से कुंडली का सूर्य ग्रह कमजोर होता है.
रविवार के दिन उपवास रखने वालों को इस दिन शराब, मांस, मछली, अंडा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, ऐसा उपवास का लाभ नहीं मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए