Somvati Amavasya 2024 Upay: सोमवती अमावस्या के दिन इस काम को करने से पितृ होते हैं प्रसन्न
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2024 1:39 PM
Somvati Amavasya 2024
Somvati Amavasya 2024 Upay: सोमवती अमावस्या का दिन पितृ पूजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, और जब यह अमावस्या सोमवार को आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इस वर्ष पौष माह के कृष्णपक्ष की अमावस्या अत्यंत कल्याणकारी है, और इस दिन दान और पुण्य करने का विशेष महत्व है.
Somvati Amavasya 2024 Upay: पंचांग के अनुसार अमावस्या प्रत्येक महीने में आता है लेकिन सोमवती अमावस्या का अलग प्रभाव होता है. अमावस्या दिन के अनुसार पड़ता है उसी दिन के नाम से जाना जाता है जैसे अमावस्या अगर सोमवार को पड़े उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है.
सोमवती अमावस्या के दिन करें पितृ पूजन
सोमवती अमावस्या के दिन पितृ पूजन के लिए विशेष माना जाता है लेकिन अगर अमावस्या सोमवार को पड़ने के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है इस दिन भगवान शिव के पूजन के लिए उत्तम माना जाता है. इस वर्ष पौष माह के कृष्णपक्ष की अमावस्या बहुत ही कल्याणकारी है पौष मास की अमावस्या दान -पुन्य करने का विशेष महत्व है.
पौष अमावस्या का महत्व
- पौष अमावस्या के दिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य और चंद्रमा अपनी सीधी रेखा में रहते है यानि एक दूसरे के आमने सामने होते है.अमावस्या के दिन चंद्रमा 12 से 0 अंश तक चला जाता है. सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहते है .सनातन धर्म में दान का एक महत्व है तथा परम्परा बनाया हुआ है धर्म ग्रंथो में दान का अलग महत्व बताया गया है सोमवती अमावस्या को दान -पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही ग्रह दोष दूर होता है.
- महिलाएं अगर मासिक अमावस्या को पूजन करना भूल गई है किसी कारण से पूजन नहीं की इस अवस्था में सोमवती अमावस्या के दिन पूजन करने से सभी कष्ट दूर होते है .
- सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ का पूजन करने का प्रबंध है. इस दिन पीपल के पेड़ में पूजन करके उस वृक्ष में 108 बार धागा लपेटते हुए परिक्रमा करना चाहिए. इससे उनके पति का आयु की वृद्धि होती है, भाग्य में वृद्धि होती है. धन का लाभ होता है. इस दिन तुलसी का पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
पौष अमावस्या के दिन दान क्या करें
पौष अमावस्या को अगर सोमवार का दिन पड़ रहा है इसलिए इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है पौष अमावस्या को अन्य दान ,तील का दान ,काला कम्बल ,गुड का दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होता है इस दिन दान पुन्य करने से पितृ प्रसन्न होते हैं.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कब है सोमवती अमावस्या
30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को है सोमवती अमावस्या
सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि का आरंभ 30 दिसंबर 2024 सुबह 04 बजकर 01 मिनट से आरंभ होगा.
अमावस्या तिथि का समाप्ति 31 दिसंबर 2024 सुबह 03 बजकर 56 मिनट तक
सोमवती अमावस्या का पूजा विधि
- सोमवती अमावस्या के दिन सुबह में अस्नान करें, स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- अपने पितृ का पूजन करें,भगवान सूर्य का पूजन करें साथ ही पितृ का पूजन करें .
- पीपल के पेड़ का पूजन करें पीपल के वृक्ष को धागा 108 बार लपेटे फिर दान करें इससे आपके सभी मनोकामना पूर्ण होता है.
- इस दिन मौन रहे अन्न ,वस्त्र दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










