Somvati Amavasya 2024 Upay: आर्थिक तंगी से परेशान है, तो अमावस्या के दिन करें यह उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2024 11:49 AM
Somvati Amavasya 2024 Upay
Somvati Amavasya 2024 Upay: सोमवती अमावस्या के दिन किए गए सभी उपाय अत्यधिक प्रभावी होते हैं. यदि आप निरंतर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको सहायता मिल सकती है.
Somvati Amavasya 2024 Upay: इस साल उदया तिथि के अनुसार, पौष अमावस्या यानी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी. अमावस्या पंचांग के अनुसार कृष्णपक्ष की की अंतिम तिथि को अमावस्या कहते है. इस दिन पितृ पूजन के लिए उत्तम दिन माना जाता है. इस दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देते हैं. आम बोलचाल की भाषा इस रात को कालरात्रि के नाम से जाना जाता है.
अमावस्या पर ये नियम है जरूरी
अमावस्या के दिन पित्र का पूजन करने तथा उनके निर्वृत भोजन कराने का नियम है, साथ ही दान पुन भी किया जाता है. इस दिन किए गए उपाय से पितृ दोष में कमी तथा परिवार का उन्नति होता है. कई लोग अमावस्या के दिन कई प्रकार के टोटके करते है, जिससे परिवार में हो रही परेशानी दूर हो जाए, लेकिन यह टोटका पितृ दोष के दूर करने के लिए उत्तम माना जाता है. आपके जीवन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए अमावस्या के दिन कुछ पारिवारिक दोष दूर करने के लिए कुछ उपाय बता रहे है, जो आपके लिए कल्याणकारी करने वाला यह उपाय है.
Somvati Amavasya 2024: कब है साल की आखिरी सोमवती अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
अमावस्या के दिन गाय को भोजन कराएं
अमावस्या के घर के सफाई ठीक तरीके से करें. परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति इस दिन स्वच्छता के साथ घर में भोजन बनाएं तथा उस खाने को केला के पता पर निकालकर गाय को खिलाएं, क्योंकि हिन्दू धर्म में गाय को लक्ष्मी का रूप माना गया है . इससे परिवार के उपर पितृ दोष बना हुआ है. उसमें कमी होगा.परिवार में उन्नति होगा धन का लाभ होता है.
धर्म से जुड़ीं की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमावस्या के दिन भूखे व्यक्ति को भोजन कराए
अमावस्या के दिन घर के अच्छी तरह से सफाई करके खाना बनाएं. उस खाना को किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करने से आपके ऊपर पितृ दोष बना हुआ था, वह दूर होगा. आप निरंतर आप उन्नति करेंगे .
काली चीटिया को भोजन कराएं
अमावस्या के दिन परिवार के बड़े सदस्य आटा में शक्कर मिलकर काली चींटियो को भोजन करने से परिवार में उन्नति होती है. सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे पाप कर्म से मुक्ति होता है.
नौकरी में परेशानी हो रही है करें यह उपाय
आपको नौकरी नहीं लग रही है या नौकरी लगकर छूट जा रही है, इस अवस्था में अमावस्या की रात में करना पड़ेगा. यह काम,सुबह में एक हरा नींबू लेकर अपने पूजा स्थल पर रखें, फिर रात में जिस व्यक्ति को नौकरी नहीं लग रही है, उसके माथे पर सात बार घुमाकर उतर लें. फिर नींबू को चार भाग में कट करें. चौराहे पर जाकर उसे एक एक करके चारो दिशा में फेंक दें, इससे नौकरी में हो रही है. परेशानी दूर होगी तथा बहुत जल्द नौकरी प्राप्त होता है.
काले कुत्ते को भोजन कराएं
अमावस्या के रात में काले कुत्ते को रोटी में तेल लगाकर खिलाएं. ध्यान रखे कुता उस रोटी को खाता है नहीं, अगर आपका रोटी कुता खा लेता है, आपके उपर बनी हुई परेशानी दूर होगा. पितृ दोष में कमी होता है. साथ ही आपके सभी कार्य पूर्ण होता है धन की कमी नहीं होता है.
पूजा स्थल पर दीपक जलाए
अमावस्या के दिन अपने पूजा स्थल पर गाय के शुद्ध घी का दीपक इशान कोण में जलाएं दीपक में रुई की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करें इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन की कमी नहीं होता है आप निरंतर आगे बढ़ेंगे.
सोमवती अमावस्या कब मनाई जाएगी
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि 31 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, पौष अमावस्या, जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है, 30 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










