Shani Rekha: ऐसे लोगों के हाथ में मजबूत होती है शनि रेखा, मिलता है ढेर सारा पैसा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Nov 2024 12:24 PM
Shani Rekha benefits
Shani Rekha: हथेली पर शनि रेखा होने से व्यक्ति कम आयु में ही जीवन की सभी भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त कर लेता है. शनि रेखा का प्रारंभिक प्रभाव यह होता है कि व्यक्ति बहुत कम उम्र में अपने करियर में उन्नति हासिल कर लेता है.
Shani Rekha: आपने कई ऐसे व्यक्तियों को देखा होगा, जो कम उम्र में ही सफलता की ऊंचाइयों को छू लेते हैं. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों की हथेली में शनि रेखा अत्यंत मजबूत होती है. जब शनि रेखा प्रबल होती है, तो व्यक्ति को कम प्रयास में भी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होती हैं. आइए, जानते हैं कि हथेली में शनि रेखा कहां स्थित होती है और इसके होने से व्यक्ति को किन-किन लाभों की प्राप्ति होती है.
कहां पर स्थित होती है शनि रेखा
मणिबंध से लेकर शनि पर्वत तक फैली हुई रेखा को शनि रेखा कहा जाता है. शनि पर्वत हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे स्थित होता है. यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि रेखा गहरी, स्पष्ट और अखंड है, तो यह बहुत शुभ मानी जाती है. शनि रेखा को भाग्य रेखा भी कहा जाता है, क्योंकि यह जातक के भाग्य का संकेत देती है. हालांकि, कई व्यक्तियों के हाथ में शनि या भाग्य रेखा नहीं होती, ऐसे में अन्य रेखाओं, पर्वतों और चिह्नों के आधार पर भविष्य, करियर और आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है.
शनि रेखा बनाता है व्यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत
शनि रेखा व्यक्ति के जीवन में भाग्य का साथ देती है और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति में सहायक होती है.
जिनके हाथों में शनि रेखा होती है, वे जीवन में ऐश्वर्य और सुख का अनुभव करते हैं. ऐसे व्यक्तियों को कम प्रयास में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल होती हैं.
यदि करियर की चर्चा करें, तो प्रबल शनि रेखा वाले व्यक्तियों को उच्च पदों पर नौकरी प्राप्त होती है. यदि वे सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करते हैं, तो उन्हें सफलता भी मिलती है.
इन व्यक्तियों की एक विशेषता यह है कि 35 वर्ष की आयु तक वे जीवन के सभी सुख और समृद्धि का अनुभव कर लेते हैं.
शनि रेखा को शनिदेव की कृपा से भी जोड़ा जाता है, और यह माना जाता है कि ऐसे व्यक्तियों पर शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है.
इनकी प्रेम जीवन भी सुखद होती है, और इन्हें अपने साथी से सच्चा प्रेम प्राप्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










