खरमास खत्म, अब इस दिन से बजेगी शहनाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Apr 2026 2:35 PM

विज्ञापन

शादी शुभ मुहूर्त 2026 (AI Generated Image)

Shadi Vivah Muhurt 2026: मेष संक्रांति पर सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ खरमास समाप्त होता है. इस दिन दान, स्नान और पूजा का महत्व है, जबकि 20 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे.

विज्ञापन

Shadi Vivah Muhurt 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगलवार सुबह 11:45 बजे भगवान सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ खरमास की अवधि समाप्त हो जाएगी. सनातन धर्म में खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इसके समाप्त होते ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. हालांकि वैवाहिक लग्न 20 अप्रैल से आरंभ होंगे, यानी अभी छह दिन का अंतराल रहेगा.

मांगलिक कार्यों की शुरुआत और विवाह मुहूर्त

खरमास समाप्त होने के बाद अब सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. शुभ लग्न 20 अप्रैल से शुरू होने के बाद शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यों की धूम देखने को मिलेगी.

अप्रैल 2026 में शादी विवाह के 7 मुहूर्त

  • सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  • मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
  • शनिवार, 25 अप्रैल 2026
  • रविवार, 26 अप्रैल 2026
  • सोमवार, 27 अप्रैल 2026
  • मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
  • बुधवार, 29 अप्रैल 2026

मई 2026 में शादी विवाह के 8 मुहूर्त

  • शुक्रवार, 1 मई 2026
  • रविवार, 3 मई 2026
  • मंगलवार, 5 मई 2026
  • बुधवार, 6 मई 2026
  • गुरुवार, 7 मई 2026
  • शुक्रवार, 8 मई 2026
  • बुधवार, 13 मई 2026
  • गुरुवार, 14 मई 2026

जून 2026 में शादी विवाह के 8 मुहूर्त

  • रविवार, 21 जून 2026
  • सोमवार, 22 जून 2026
  • मंगलवार, 23 जून 2026
  • बुधवार, 24 जून 2026
  • गुरुवार, 25 जून 2026
  • शुक्रवार, 26 जून 2026
  • शनिवार, 27 जून 2026
  • सोमवार, 29 जून 2026

जुलाई 2026 में शादी विवाह के 8 मुहूर्त

  • बुधवार, 1 जुलाई 2026
  • सोमवार, 6 जुलाई 2026
  • मंगलवार, 7 जुलाई 2026
  • शनिवार, 8 जुलाई 2026

सतुआ संक्रांति का धार्मिक महत्व

मेष संक्रांति को कई स्थानों पर सतुआ संक्रांति या सतुआन के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस पावन अवसर पर स्नान, दान और पितरों के निमित्त तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दौरान सत्तू, गुड़, पंखा, जल से भरा घड़ा या सुराही आदि का दान करने की परंपरा है. माना जाता है कि इन वस्तुओं के दान से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

काशी में विशेष धार्मिक आयोजन

काशी में मेष संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु गंगा तटों पर स्नान कर पितरों को तर्पण अर्पित करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में विशेष आयोजन होता है. मान्यता है कि इसी दिन बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के आदेश से प्रथम सतुआ बाबा, श्रीमहंत रणछोड़दास महाराज ने सतुआ दान की परंपरा की शुरुआत की थी. आज भी श्रद्धालु इस परंपरा को पूरी आस्था के साथ निभाते हैं.

ये भी पढ़ें: मेष संक्रांति पर भारत में रंग-बिरंगे त्योहार, जानें बैसाखी से बिहू तक की परंपराएं

बैसाखी का उल्लास और ऐतिहासिक महत्व

इसी दिन सिख समुदाय भी बैसाखी पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाता है. यह पर्व फसल कटाई की खुशी का प्रतीक है और नए वर्ष की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है. बैसाखी का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की याद दिलाता है. इस दिन लोग नए वस्त्र धारण कर गुरुद्वारों में मत्था टेकते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं. इस प्रकार मेष संक्रांति, सतुआन और बैसाखी जैसे पर्व आस्था, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola