मई 2025 में विवाह के लिए 15 शुभ मुहूर्त, जानिए सबसे बेस्ट डेट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Apr 2025 4:35 PM

विज्ञापन

Shaadi Vivah Muhurat May 2025

Shaadi Vivah Muhurat May 2025: 13 अप्रैल 2025 को खरमास के समाप्त होने के साथ विवाह के शुभ मुहूर्त का समय आरंभ हो गया है. इसके बाद से कई परिवारों में विवाह और मांगलिक कार्यों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. अब सभी की नजरें मई महीने पर हैं, क्योंकि इस महीने में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. यदि आप भी मई महीने में शादी की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए मई 2025 में कौन-कौन से दिन विवाह के लिए शुभ हैं.

विज्ञापन

Shaadi Vivah Muhurat May 2025: अगर आप या आपके घर में मई 2025 में शादी की प्लानिंग हो रही है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. हिंदू परंपराओं में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का बहुत बड़ा महत्व होता है. माना जाता है कि सही मुहूर्त में शादी करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम बना रहता है. यही वजह है कि लोग ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर शुभ तिथियों का चयन करते हैं.

मई 2025 वैसे भी शादी-विवाह के लिए सबसे व्यस्त महीनों में से एक माना जाता है.अच्छी बात ये है कि इस महीने में कुल 15 दिन ऐसे हैं जब शादी के लिए उत्तम मुहूर्त बन रहे हैं. यानी पूरे महीने में लगभग आधे दिन शादी के लिए एकदम परफेक्ट हैं.अगर आप भी मई में शादी करने की सोच रहे हैं, तो इन तिथियों को ध्यान में रख सकते हैं.

मूलांक 6 वालों को कौन से रत्न से मिलेगा भाग्य, यहां जानें 

मई 2025 में शादी के शुभ मुहूर्त

  • 1 मई 2025, गुरुवार
  • 5 मई 2025, सोमवार
  • 6 मई 2025, मंगलवार
  • 8 मई 2025, गुरुवार
  • 10 मई 2025, शनिवार
  • 14 मई 2025, बुधवार
  • 15 मई 2025, गुरुवार
  • 16 मई 2025, शुक्रवार
  • 17 मई 2025, शनिवार
  • 18 मई 2025, रविवार
  • 22 मई 2025, गुरुवार
  • 23 मई 2025, शुक्रवार
  • 24 मई 2025, शनिवार
  • 27 मई 2025, मंगलवार
  • 28 मई 2025, बुधवार

इन तिथियों पर विवाह संस्कार कराना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद लाभकारी माना गया है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इस तरह रहती है कि नवविवाहित जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और स्थायित्व आता है.

क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त में शादी करना?

हिंदू धर्म के अनुसार, जब किसी खास समय पर विवाह होता है, तो उस समय ब्रह्मांडीय शक्तियां यानी ग्रह-नक्षत्र और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है. इससे शादीशुदा जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसलिए बिना मुहूर्त देखे शादी करना ज्योतिष में उचित नहीं माना जाता.

ध्यान देने वाली खास बात

ऊपर बताई गई तिथियां सामान्य रूप से शुभ मानी गई हैं, लेकिन शादी का सटीक समय (मुहूर्त) जन्म कुंडली और व्यक्तिगत ग्रह स्थिति के आधार पर भी तय किया जाता है. इसलिए किसी भी तिथि को फाइनल करने से पहले एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सलाह जरूर लें. इससे शादी के दिन को और भी खास और मंगलमय बनाया जा सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola