Saraswati Puja Vastu Tips: पढ़ी हुई चीजें भूल जाते हैं जल्दी? बसंत पंचमी पर अपनाएं ये खास वास्तु उपाय

Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Jan 2026 11:15 AM

विज्ञापन

वास्तु उपाय

Saraswati Puja Vastu Tips:यदि आपकी पढ़ाई में मन नहीं लगता है और बार-बार कोशिश करने के बावजूद पढ़ी हुई चीजें याद नहीं रहती हैं, तो ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन कुछ खास वास्तु उपाय कर सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन किए गए वास्तु उपायों से विद्यार्थियों पर माता सरस्वती की विशेष कृपा होती है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है और याद करने की शक्ति मजबूत होती है.

विज्ञापन

Saraswati Puja Vastu Tips: बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक बेहद खास और पवित्र त्योहार है. यह पर्व माता सरस्वती को समर्पित है. माता सरस्वती को ज्ञान, वाणी, बुद्धि, कला, संगीत और ध्वनि की देवी माना जाता है. यह दिन हर छात्र के लिए विशेष महत्व रखता है. कहा जाता है कि यदि इस दिन छात्र माता की आराधना के साथ कुछ खास वास्तु उपाय करें, तो पूजा का प्रभाव बढ़ जाता है. साथ ही शिक्षा और कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना भी बढ़ती है.

सरस्वती पूजा के वास्तु उपाय (Saraswati Puja Vastu Upay)

माता सरस्वती की तस्वीर

जहां आप पढ़ाई करते हैं, यानी स्टडी रूम में, बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की एक तस्वीर लगाएं. कहा जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है और विद्या की देवी की कृपा बनी रहती है.

पीले रंग के फूल

माना जाता है कि माता सरस्वती को पीले रंग के फूल अत्यंत प्रिय होते हैं. ऐसे में बसंत पंचमी के दिन अपने घर और स्टडी रूम में पीले रंग के फूल अवश्य रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

किताब और पेन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, छात्रों को इस दिन अपनी किताबें और कलम पूजा स्थल पर रखनी चाहिए. साथ ही माता सरस्वती के मंत्र- “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का 21 बार जाप करना चाहिए. इससे एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है.साथ ही याद करने की क्षमता बढ़ती है. 

दीपक जलाएं

बसंत पंचमी के दिन घर के उत्तर या पूर्व दिशा में दीपक जलाएं. दीपक जलाने के लिए पीतल या तांबे के दीये का प्रयोग करें और उसमें शुद्ध घी डालकर दीप प्रज्वलित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से ध्यान भटकने की समस्या कम होती है और एकाग्रता बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Katha: आज सरस्वती पूजा के दिन जरूर सुनें ये कथा, बसंत पंचमी पर हो रही है विशेष पूजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola