Saphala Ekadashi 2024: आज है सफला एकादशी का व्रत, जानें इस दिन क्यों नहीं करते चावल का सेवन

Updated:
विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2024

Saphala Ekadashi 2024

Saphala Ekadashi 2024: एकादशी के दिन चावल खाने से परहेज करना चाहिए. यहां से जानें इस दिन चावल क्यों नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2024:  एकादशी का व्रत सभी प्रकार के पापों का नाशक माना जाता है. यह मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से गंभीर से गंभीर संकट भी समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति को इस जीवन में ही नहीं, बल्कि परलोक में भी मान-सम्मान प्राप्त होता है. जानते हैं इस दिन क्यों नहीं करते चावल का सेवन

सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 दिसंबर 2024 को रात 10:29 बजे प्रारंभ हो चुकी है. यह तिथि 27 दिसंबर को रात 12:43 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी का व्रत आयोजित किया जा रहा है.

Saphala Ekadashi 2024: आज सफला एकादशी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस दिन चावल का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

इस तिथि पर चावल का सेवन निषिद्ध है, चाहे आप व्रत न भी रख रहे हों. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महर्षि मेधा ने आदिशक्ति के क्रोध से बचने के लिए अपने शरीर का त्याग किया था. इसके पश्चात उनका अंश पृथ्वी में समा गया. जिस दिन उनका अंश धरती में समाया, वह एकादशी तिथि थी. ऐसा माना जाता है कि इसके बाद उन्होंने चावल और जौ के रूप में पुनर्जन्म लिया, इसलिए इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए.

Saphala Ekadashi 2024: साल की आखिरी एकादशी 25 या 26 दिसंबर को, जानें सही तारीख और समय

Ekadashi 2025: इस दिन मनाई जाएगी नए साल की पहली एकादशी, जानें पौष पुत्रदा एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola