Ratha Saptami 2026: इस दिन है रथ सप्तमी, जानें क्या करें और क्या नहीं

Updated:
विज्ञापन
Ratha Saptami 2026: इस दिन है रथ सप्तमी, जानें क्या करें और क्या नहीं

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा के सभी नियमों का पालन करते हुए सूर्य देव की आराधना करने से जीवन में यश, सौभाग्य और सफलता प्राप्त होती है. वहीं, यदि इस दिन कोई भूल हो जाए, तो इसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन

Ratha Saptami 2026: हिंदू धर्म में रथ सप्तमी का विशेष महत्व है. यह पर्व भगवान सूर्य को समर्पित होता है. हर साल यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. इसे सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है. वर्ष 2026 में रथ सप्तमी 25 जनवरी (रविवार) को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि इस दिन किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है और किन कार्यों को अशुभ.

रथ सप्तमी पर क्या करें?

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें.
  • स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
  • “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • इस दिन केवल सात्विक भोजन ग्रहण करें.
  • सूर्य नमस्कार करना इस दिन विशेष फलदायी माना जाता है.
  • जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और लाल रंग की वस्तुओं का दान करें.
  • घर में भजन-कीर्तन करें और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें.

रथ सप्तमी पर क्या नहीं करें?

  • इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन न करें.
  • विशेष रूप से क्रोध, विवाद और नकारात्मक सोच से बचें.
  • रथ सप्तमी के दिन झूठ बोलना और किसी का अपमान करना अशुभ माना जाता है.
  • पूजा के समय मन को भटकने न दें.

रथ सप्तमी का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन भगवान सूर्य सात घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर पृथ्वी पर अपनी ऊर्जा का संचार करते हैं. मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से स्वास्थ्य, तेज, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: 24 या 25 जनवरी कब है रथ सप्तमी? जानें पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola