Live Updates

Raksha Bandhan 2021 Date, Puja Vidhi, Muhurat: आज है रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने के लिए कब तक है शुभ समय

Updated:
विज्ञापन

Raksha Bandhan (Rakhi) 2021 Date, Puja Vidhi, Muhurat, Timings: 22 अगस्त को रक्षाबंधन है. बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लेंगी. रक्षाबंधन का पुनीत कार्य कल सुबह से प्रारम्भ होकर सायं 05 बजकर 01 मिनट रहेगा. सालों बाद ग्रहों का महासंयोग भी है. आइए जानते है रक्षाबंधन से जुड़ी डिटेल्स…

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

राखी के दिन इस बात का विशेष ध्यान दें कि काले रंग का सूत्र का प्रयोग नहीं होना चाहिए. शास्त्रों में भी माना जाता है कि ये रंग नकाराकत्मकता को दर्शता है.

महाभारत में भी है रक्षाबंधन का जिक्र

एक कथा के अनुसार जब भगवान कृष्ण ने राजा शिशुपाल का वध किया था, तब उनकी उंगली से खून बहने लगा था. कृष्ण जी के हाथ से खून बहता देख द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा चीरकर उनकी उंगली में बांध दिया. कहा जाता है कि यहीं से भगवान कृष्ण ने द्रोपदी को अपनी बहन मान लिया था.

राखी बांधते समय भाई-बहन इन बातों का दें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूरब दिशा में और बहन का पश्चिम दिशा में होना चाहिए.

रक्षाबंधन पर ‘भ्रदा’ का समय

रक्षाबंधन के पर्व पर इस दिन भद्रा का साया नहीं है. पंचांग के अनुसार भद्रा काल 23 अगस्त 2021 सोमवार की सुबह 05 बजकर 34 मिनट से सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए थाली में कुमकुम, हल्दी, अक्षत, राखी के साथ कलश में पानी और आरती के लिए ज्योति रखें. इसके साथ ही भाई की पसंदीदा मिठाई भी थाली में रखें.

राखी पर शुभ मुहूर्त का महत्व

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा है. पंचांग के अनुसार शुभ समय में ही मांगलिक कार्य करने चाहिए. शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर कार्य करता है, उसे सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है.

राखी बांधते समय इस मंत्र को जरूर पढ़ना चाहिए

‘ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।

तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola