कल 11 फरवरी को बन रहा ये संयोग, खरीदारी करना तथा नए कार्य करना होगा शुभ

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Pushya Nakshatra February 2025

Pushya Nakshatra February 2025: ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का विशेष स्थान है. किसी भी विषय की सटीक भविष्यवाणी में नक्षत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. हालांकि कई नक्षत्र हैं, लेकिन पुष्य नक्षत्र को सबसे विशेष माना जाता है. पुष्य नक्षत्र का निर्माण होने जा रहा है. आइए जानें इससे क्या फायदा होगा.

विज्ञापन

Pushya Nakshatra February 2025: कल 11 फरवरी को एक शुभ संयोग बन रहा है, जो इस दिन खरीदारी और अन्य शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त है. 11 फरवरी 2025 को पुष्य नक्षत्र का योग उपस्थित होगा, जिसे नक्षत्रों में अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है. इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र को विशेष रूप से शुभ माना गया है, और यह 27 नक्षत्रों में आठवें स्थान पर स्थित है. इस नक्षत्र का स्वामी शनि है, जबकि उप देवता देवगुरु वृहस्पति हैं. पुष्य नक्षत्र का राशि कर्क है, जिसका स्वामी चंद्रमा है. जब चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब व्यक्तियों को विभिन्न कार्यों में लाभ प्राप्त होता है. इस नक्षत्र के दिन किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि इस नक्षत्र में किए गए कार्य शुभ माने जाते हैं. इसलिए, इस मुहूर्त को विशेष रूप से शुभ माना जाता है. इस दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करना विशेष रूप से लाभकारी होता है.

पुष्य नक्षत्र के साथ रवि योग और सर्वार्थ सिद्ध योग का संयोग बन रहा है, जिसे खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ दिन माना जाता है. रवि योग में किए गए कार्यों का फल हमेशा शुभ होता है और यह एक अत्यंत शक्तिशाली योग है, जिसका प्रभाव सूर्य की तरह प्रखर होता है. इस दिन भूमि और भवन की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध है. नया व्यापार आरंभ करने और नई नौकरी की शुरुआत के लिए भी यह दिन बहुत ही अनुकूल है.

फाल्गुन मास 2025 का है बड़ा महत्व, इन बातों का ध्याना रखना जरूर 

धन की प्राप्ति के लिए पुष्य नक्षत्र में करें यह उपाय

पुष्य नक्षत्र के दौरान माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करें और भगवान विष्णु का पूजन करें. तुलसी के पत्ते, चना दाल और गुड़ का भोग भी अर्पित करें. इस दिन लक्ष्मी यंत्र की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola