Premanand Ji Maharaj: बच्चों में बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है मुसीबत, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया समाधान

Published by : Neha Kumari Updated At : 19 Jan 2026 8:35 AM

विज्ञापन

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: क्या आपके बच्चे को मोबाइल चलाने की लत लग गई है? मोबाइल चलाने के बाद भी अगर उसे अच्छा नहीं लगता और वह बार-बार आपसे मोबाइल मांगता रहता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. प्रेमानंद महाराज ने बच्चों में मोबाइल चलाने की आदत को कम करने को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है, जिसे हर माता-पिता को जरूर जानना चाहिए.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: आज के समय में मोबाइल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. दूर बैठे परिवार और दोस्तों से बात करनी हो या ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो—मोबाइल बहुत जरूरी है. लेकिन जब इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है, तो यह धीरे-धीरे लत में बदल जाता है. लोग घंटों सोशल मीडिया पर रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देखते रहते हैं और उन्हें इसका अहसास भी नहीं होता.ऐसी ही एक आदत से परेशान एक छोटा बच्चा प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचा. बच्चे को मोबाइल पर घंटों यूट्यूब शॉर्ट्स देखने की आदत थी. उसने अपनी यह समस्या प्रेमानंद जी महाराज को बताई.आइए बच्चे की बात सून प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा.

मोबाइल चलाने की आदत

प्रेमानंद महाराज से एक छोटे बच्चे ने कहा कि महाराज, उसे मोबाइल चलाने की आदत है. प्रेमानंद महाराज ने बच्चे से पूछा कि वह दिन में कितनी देर मोबाइल चलाता है. बच्चे ने जवाब दिया—दो घंटे. इस पर परिवार के लोगों ने बताया कि जब बच्चा मोबाइल उठाता है, तो लगातार दो घंटे तक उसे चलाता रहता है.

यूट्यूब शॉर्ट्स और गेम बनी आदत

जब महाराज ने पूछा कि मोबाइल पर क्या देखते हो, तो बच्चे ने बताया कि वह यूट्यूब शॉर्ट्स देखता है और गेम खेलता है. उसने कहा कि वह कई बार मोबाइल न देखने की कोशिश करता है, लेकिन एक-दो दिन बाद फिर मन करने लगता है. घर में मोबाइल दिखते ही उससे दूर रहना उसके लिए मुश्किल हो जाता है.

प्रेमानंद महाराज की सलाह

यह सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यह आदत बहुत गलत है. यह उम्र पढ़ाई करने की है, न कि मोबाइल में समय बर्बाद करने की. सोशल मीडिया पर गलत और अश्लील वीडियो भी आते हैं, जो बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं.

प्रेमानंद महाराज ने बच्चे को सलाह दी कि वह मोबाइल का इस्तेमाल कम करे. अगर वीडियो देखने की आदत है, तो रामायण, महाभारत, संतों के प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम देखे, ताकि मन अच्छी बातों की ओर जाए. साथ ही भगवान का नाम जाप करें. कहा जाता है कि भगवान का नाम जाप करने से मन पर नियंत्रण रहता है और गलत आदतें धीरे-धीरे छूट जाती हैं. इससे मन शांत रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: कितना भी पछताओ, अगर कर दी यह एक गलती तो भगवान कभी माफ नहीं करेंगे

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola