Premanand Ji Maharaj: कितना भी पछताओ, अगर कर दी यह एक गलती तो भगवान कभी माफ नहीं करेंगे
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Jan 2026 11:03 AM

Premanand Ji Maharaj: कहा जाता है कि दुनिया की हर गलती भगवान माफ कर देते हैं, जब गलती करने वाला इंसान अपनी गलती स्वीकार करता है और उसे सुधारने की कोशिश करता है. लेकिन प्रेमानंद महाराज ने एक ऐसी गलती के बारे में बताया है, जिसे करने के बाद इंसान चाहे कुछ भी कर ले, भगवान उसे कभी माफ नहीं करते हैं.
Premanand Ji Maharaj: हर इंसान आमतौर पर जीवन में कई गलतियां और पाप करता है. कहा जाता है कि जब इंसान को अपनी गलतियों का एहसास हो जाता है और वह पश्चाताप करता है, तो भगवान उसे माफ कर देते हैं. ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि क्या दुनिया में कोई ऐसा पाप भी है, जिसे भगवान कभी माफ नहीं करते हैं. भक्त के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने एक ऐसे पाप के बारे में बताया है, जिसे भगवान कभी माफ नहीं करते. आइए जानते हैं कि वह पाप कौन-सा है.
भगवान किस गलती को कभी माफ नहीं करते हैं?
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भगवान के भक्तों का द्रोह, यानी भक्तों को दुख और कष्ट पहुँचाना, एक ऐसी गलती है जिसे भगवान कभी माफ नहीं करते. उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति भगवान के किसी भक्त से झगड़ा करता है, उसे मारता-पीटता है या अपशब्द कहकर उसे कष्ट पहुँचाता है, तो वह महापाप होता है. भगवान के लिए उनके भक्त सबसे पहले आते हैं. भक्तों को कष्ट देना, सीधा भगवान को कष्ट देने के समान होता है.
दुर्वासा ऋषि और राजा अम्बरीष की कहानी
प्रेमानंद महाराज ने दुर्वासा ऋषि का उदाहरण देते हुए बताया कि “जब दुर्वासा ऋषि ने बिना किसी गलती के राजा अम्बरीष पर कृत्या यानी तांत्रिक शक्ति प्रकट कर दी और उन्हें मारने की कोशिश की थी, तब भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र प्रकट हुआ. सुदर्शन चक्र ने कृत्या को नष्ट कर दिया और दुर्वासा ऋषि का पीछा करने लगा. उस समय दुर्वासा ऋषि ने भगवान शिव और ब्रह्मा से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उनकी सहायता नहीं की. सभी ने कहा कि उन्होंने श्रीहरि के भक्त को कष्ट पहुंचाया है, इसलिए वे उनकी मदद नहीं कर सकते.बाद में भगवान विष्णु ने दुर्वासा ऋषि से कहा कि यदि वे राजा अम्बरीष से माफी मांगें और अम्बरीष उन्हें माफ कर दें, तभी उनका क्रोध शांत होगा.”
संत-साधुओं को दुख न पहुंचाएं
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जिस व्यक्ति ने किसी भक्त को कष्ट पहुंचाया है, जब तक वह भक्त उसे माफ नहीं करता, भगवान भी उसे माफ नहीं करते. ऐसे व्यक्ति को सजा जरूर मिलती है. इसलिए कभी भी संत-साधु और भगवान के भक्तों को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes on Love: क्यों अधिकतर लोग प्रेम को समझ ही नहीं पाते? प्रेमानंद जी महाराज से जाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए