Mulank 8 Rashifal 2025: साल 2025 मूलांक 08 वालों को नए साल में इस मामले में रहना होगा सतर्क
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2024 7:09 PM
Mulank 8 Rashifal 2025
Mulank 8 Rashifal 2025: मंगल को लगभग समान प्रभाव उत्पन्न करने वाला ग्रह माना जाता है. इस संदर्भ में, 8 मूलांक वाले व्यक्तियों, अर्थात जिनका जन्म 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है, को वर्ष 2025 में निश्चित रूप से संघर्ष के बावजूद सफलता प्राप्त करने की संभावना दिखाई देगी.
Mulank 8 Rashifal 2025: जिस व्यक्ति का जन्म 08 17 26 तारिख को हुआ है, उस व्यक्ति का मूलांक 08 होता है. मूलांक 08 के स्वामी शनि है. शनि न्यायपालिका का कार्य करते है. यह भय ,अपमान, गरीबी, आलस तथा संघर्ष के कारक है शनि मकर तथा कुम्भ राशि के स्वामी है या पूरे राशि को एक चक्र पूरा करने में 30 वर्ष लगता है. नया साल 2025 में मूलांक 08 वाले के लिए आपका पारिवारिक जीवन,आर्थिक जीवन, व्यापार तथा नौकरी प्रेम सम्बन्ध कैसा रहेगा यहां से जानें
मूलांक 08 वालों का पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन में नया साल 2025 मूलांक 08 का पारिवारिक जीवन आमतौर पर साधारण रहने वाला है. परिवार के प्रति आपका लगवा रहेगा.परिवार के सदस्य आपको मान सम्मान करेगे सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे. मार्च के बाद पारिवारिक जीवन में बदलाव होगा. भाई बहन का सहयोग नहीं मिलेगा. छोटी -छोटी बात पर विवाद बनेगा. इस समय रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होगा. समाजिक कार्य में मन लगेगा.साल के अंत तक किसी सामाजिक कार्य के सदस्य बनेंगे. आप को अच्छा लाभ मिलेगा.
Mulank 7, 2025 Prediction In Hindi: नए साल में मूलांक 07 वालों का करियर तथा भाग्य भरेगा उड़ान
मूलांक 08 वालों का व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में साल 2025 मूलांक 08 वाले के लिए साधारण रहने वाला है. आप को व्यापार में कई तरह से चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इस लिए आप ग्राहक के साथ बात -चीत ठीक रखे बिजनेस में विवाद से दूर रहें. व्यापार में निवेश नहीं करे बड़े व्यापारी अपने उद्योग में ध्यान देना पड़ेगा लेकिन व्यापार का अच्छा जानकारी होने के कारण आप अच्छा तरह से प्रयास करेंगे नौकरी करने वाले को अपने कार्य स्थल को खुशनुमा रखे साल 2025 में नौकरी के लिए अनुकूल नहीं है सहकर्मी से मिलकर रहे. कार्य करते समय सावधानी रखें. अधिकारी आपसे नाराज होंगे. मई के बाद आप अपनी परिस्थिति को संभालने का प्रयास करेगे उसमे आपको मदद मिलेगा.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मूलांक 08 वालों की शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए साल 2025 कई तरह से आपको लाभ देने वाला है छात्र को मेहनत का परिणाम मिलेगा सहपाठी तथा अध्यापक का भरपूर सहयोग मिलेगा. उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले के लिए अनुकूल रहेगा. इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की पढाई कर रहे है आप अच्छे अंक प्राप्त करेगे आपका मेहनत आपके सफलता का परिणाम रहेगा. सिविल सेवा तथा डिफेन्स की तैयारी कर रहे है. आपको सफलता मिलेगा.अपने शहर से बाहर की पढाई कर रहे है. आपके लिए अनुकूल रहेगा छात्र का सभी सपना पूर्ण होगा आप पढाई पर ध्यान दें.
मूलांक 08 वालों की आर्थिक स्थिति
साल 2025 में आपका आर्थिक स्थति को संभालना पड़ेगा, तब आपकी आर्थिक स्थति मजबूत होगी. इस साल आपको धैर्य रखना पड़ेगा. खर्च पर नियंत्रण करें. व्यापार तथा नौकरी में आय साधारण रहने वाला है, जिससे आर्थिक स्थति कमजोर होगी. पुराने कर्ज से परेशान होंगे. बैक का कर्ज क्रैडिट कार्ड ,होम लोन से परेशान हो सकते है. जिसे आपकी आर्थिक स्थिति पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा.
मूलांक 08 वालों का वैवाहिक जीवन
साल 2025 में वैवाहिक जीवन मिलाजुला रहेगा पत्नी के साथ समय घूमने का प्लान के सकते हैं. पति पत्नी आप दोनों प्रसन्न रहेगें आप दोनों मिलजुलकर परिवार के उन्नति पर चर्चा करेंगे.
शुभ नंबर: 6 और 8
शुभ कलर: काला
शुभ दिन: शनिवार
शुभ रत्न: लाजवर्त
मूलांक 08 वालों के लिए उपाय
- प्रत्येक शनिवार को भगवन शनि का पूजन करे गरीब लोगो को भोजन कराए ,तील के तेल का दीपक जलायें.
- प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करे तथा हनुमान जो बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
- भगवान विष्णु का पूजन करे पिला चंदन मस्तक पर लगाएं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










