Margshirsha Masik Shivratri 2024: मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2024 8:26 AM
Margshirsha Masik Shivratri 2024
Margshirsha Masik Shivratri 2024: आज शुक्रवार 29 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत है. मासिक शिवरात्रि के अवसर पर प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें. इसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन हरे या सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. तत्पश्चात भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. भगवान शिव की पूजा करें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित करें. शिव जी के मंत्रों का जाप करें.
Margshirsha Masik Shivratri 2024: मार्गशीर्ष माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत आज 29 नवंबर 2024 को रखा जा रहा है. हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत आयोजित किया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव की विशेष तिथि मानी जाती है. इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है. भक्तजन इस दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग अर्पित करते हैं तथा शिव मंत्रों का जाप करते हैं, जिससे उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही, जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान भी होता है. कहा जाता है कि जो भी इस व्रत का पालन करता है, भगवान शिव उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं. आइए, जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
Masik Shivratri 2024 Vrat Katha: आज मासिक शिवरात्रि पर करें इस आरती का पाठ
Masik Shivratri 2024 Vrat Katha: आज मासिक शिवरात्रि पर पढ़ें ये व्रत कथा, जीवन में आएगा सुख चैन
मासिक शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 नवंबर, शुक्रवार को प्रातः 8 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि अगले दिन, 30 नवंबर, शनिवार को प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी. अतः अगहन मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
मासिक शिवरात्रि व्रत विधि
मासिक शिवरात्रि के अवसर पर प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें. इसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन हरे या सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. तत्पश्चात भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. भगवान शिव की पूजा करें. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित करें. शिव जी के मंत्रों का जाप करें. दीप जलाकर शिव जी की आरती करें और उन्हें भोग अर्पित करें. रात्रि में भजन-कीर्तन करें और शिव जी का ध्यान करें. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. यह व्रत मन को शांति प्रदान करता है और जीवन की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










